Home haryana संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर मेला मोमेंट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का किया जा रहा है आयोजन 

संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर मेला मोमेंट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का किया जा रहा है आयोजन 

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के आदेशानुसार मेला मोमेंट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता शरद नवरात्रि से प्रारंभ होकर चैत्र नवरात्रि 31 मार्च 2023 तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में हर महीने तीन बेहतरीन फोटो को अलग-अलग 4 श्रेणियों के हिसाब से नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
एडीपीआर डा. कुलदीप सैनी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर मेला मोमेंट फोटोग्राफी प्रतियोगिता को 4 श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें मेला विबास, चटौरी गली, मेला फेसेस व मेला स्टॉल को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता को ललित कला अकादमी दिल्ली नोडल एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की चारों श्रेणियों में पहले 3 टॉप प्रतिभागियों की विजेता तस्वीरों को नगद इनाम प्रदान किया जाएगा, जिसमें प्रथम स्थान को 10 हजार, द्वितीय को 7500 रुपए, तृतीय को 5 हजार रुपए का नगद इनाम शामिल है। इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल में विजेता प्रतिभागी को प्रथम स्थान के लिए 1 लाख, द्वितीय स्थान के लिए 75 हजार और तृतीय स्थान के लिए 50 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभार्गी माईजीओवी वेबसाईट पर विजिट कर सकते है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?