Home Karnal news आईएएस सोनू भट्ट ने संभाला करनाल एडीसी का पदभार

आईएएस सोनू भट्ट ने संभाला करनाल एडीसी का पदभार

by ND HINDUSTAN
0 comment

अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश- पक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। 
करनाल के नवनियुक्त एडीसी सोनू भट्ट ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के उपरांत एडीसी कार्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों की बैठक ली और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, हमारा प्राथमिक दायित्व है।
बता दें कि एडीसी सोनू भट्ट 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह एसडीएम नारनौंद, एसडीएम सोहना और एडीसी कुरुक्षेत्र के पद पर तैनात रहे हैं। बीती 12 जून, 2025 को उनका तबादला कुरुक्षेत्र से करनाल किया गया था। अब उन्होंने एडीसी करनाल के पद पर पदभार संभाला है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?