Home haryana हरियाणा के हर गांव, शहर के हर वार्ड में झंडा लगाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं ने पूरा किया: ओम प्रकाश धनखड़

हरियाणा के हर गांव, शहर के हर वार्ड में झंडा लगाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं ने पूरा किया: ओम प्रकाश धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा एक दल नहीं एक राष्ट्रभक्ति का आंदोलन है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण है:  ओम प्रकाश धनखड़

पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी महान संस्थापक सदस्यों, नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का जताया आभार

धनखड़ बोले- पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा, भारत को और आगे ले जाने का निमित बनें कार्यकर्ता 

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने फरीदाबाद विधानसभा के अजरौंदा मण्डल बूथ नंबर -158 पार्टी कार्यालय अटल कमल पर ध्वजारोहण कर सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी उदबोधन को सुना। इस मौके पर धनखड़ ने कहा कि भाजपा एक दल नहीं विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा में आज हर बूथ पर हमने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया है। हम 5 लाख घरों पर पार्टी का झंडा लगाने के लक्ष्य को लेकर चले थे, जिसे हमारे कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों ने इस महती लक्ष्य को पूरा किया है। प्रधानमंत्री का उदबोधन सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री धनखड़ बल्लभगढ़ पहुंचे और अमर शहीद राजा नाहर सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर दशहरा मैदान में उनकी प्रतिमा स्थल पर हवन एवं भूमि पूजन में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने पृथला विधानसभा के सीकरी मंडल के बूथ नंबर 68 पर दीवार लेखन कार्यक्रम के दौरान दीवार पर पार्टी का लोगो पेंट किया। 

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी महान संस्थापक सदस्यों, नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिनके अमूल्य त्याग, प्रेरणादायी नेतृत्व और कठिन परिश्रम से आज भाजपा को ना सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सर्व समावेशी सामाजिक चेतना, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है। धनखड़ ने कहा कि 1952 में जनसंघ के रूप में यात्रा शुरू हुई थी। 6 अप्रैल 1980 से भारतीय जनता पार्टी की एक नए अवतार के रूप में यात्रा शुरू हुई। 43 वर्ष पूरे हो चुके हैं और आज हम 44वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस यात्रा के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय जैसे अनेकों महापुरूष पार्टी के विचार को लेकर आगे बढ़ें और प्राणों तक की बाजी लगाई। उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसे महान पुरूष हुए हैं जिन्होंने पल-पल करके इस पार्टी को जीया है जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आड़वाणी, जगन्नाथ राव जोशी व मंगल सिंह जो जीवन का ध्येय बनाकर पार्टी को आगे बढ़ाते ले गए। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने हर दौर को देखा। हमने वो समय भी देखा जब मात्र दो सीटें थी और आज पूर्ण बहुमत में सरकार है। अनेक बाधाओं को झेलते हुए हम कुछ लक्ष्य लेकर चले थे। जनसंघ ने एक प्रस्ताव पास किया था कि भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हो, कश्मीर से धारा-370 हटे और भगवान श्री राम के मंदिर का पुननिर्माण हो, भारत किस प्रकार से गौरवशाली, शक्तिशाली भारत बनें। आज हम अमृतकाल में इसे पूरा होते देख रहे हैं, लेकिन अभी यात्रा की शुरूआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने उदबोधन में कहा है कि भारत को अभी और आगे जाना है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को इसका निमित्त बनना है। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, संदीप जोशी, मूलचंद मित्तल ( जिला महामंत्री भाजपा फरीदाबाद), सामाजिक न्याय पखवाड़ा के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री डॉ  आरएन सिंह,  सामाजिक न्याय पखवाड़े के जिला सह संयोजक संजीव भाटी, मुकेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, बिजेंद्र नेहरा, जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, जिला मीडिया सह-प्रमुख राज मदान, कार्यालय सचिव सचिन गुप्ता, जिला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, पंकज सिंगला, कार्तिक वशिष्ठ, मनीष द्विवेदी, बूथ नंबर 158 के बूथ अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा, आर के विग बूथ पालक,नीरज चावल शक्ति केंद प्रमुख उपस्थित थे। 

आजादी की लड़ाई में राजा नाहर सिंह के साथ 500 वीरों ने दिया था अपने प्राणों का बलिदान: धनखड़ 

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमने गुलामी का लंबा काल सहा और बुरे दिन भी देखे। आजादी की लड़ाई में राजा नाहर सिंह के साथ गुलाब सिंह सैनी, भूरा वाल्मिीकि सहित 500 वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज का दिन उन सभी वीरों को याद करने का दिन है। धनखड़ ने कमेटी से आग्रह करते हुए कहा कि उन सभी सैनिकों को भी ढूंढे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में भाग लिया लेकिन वे गुमनामी में खो गए। उनका उल्लेख भी होना चाहिए। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, सीमा त्रिखा, दीपक मंगला के अलावा शहीदे आजम भगत सिंह के वंशज भी उपस्थित थे। 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हमारे 3 लाख 27 हजार महानायक बलिदान हुए। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू जैसे लगभग साढ़े 13 हजार देश भक्तों को कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनवाकर लटका दिया गया। ऐसे सब वीरों के साथ बहुत वर्षों तक न्याय नहीं हुआ। आजाद हिंद फौज के 26 हजार लोग बलिदान हुए उनके साथ भी न्याय नहीं हुआ। अब आजादी का अमृतकाल है। हमने ऐसे हर वीर को याद करना चाहिए जो हमारे लिए लड़े और अपने प्राणों का बलिदान दिया। 

पिछली सरकारों पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर वे सरकारें ईमानदार होती तो बंगा आज पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में होता। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू लार्ड माउंटबेंटन के नजदीक थे। इतिहास कहता है वे लेडी माउंटबेटन के भी बहुत नजदीक थे। वे चाहते तो भगत सिंह का गांव भारत में हो सकता था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस के शासनकाल में एयरपोर्टों के नाम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के नाम पर होते थे।  लेकिन आज भाजपा सरकार ने सुभाष चंद्र बोस, छत्रपति शिवाजी, भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद के नाम पर एयरपोर्ट के नाम रखकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। अब एक से एक वीरों के नाम उजागर हो रहे हैं। नेताजी की प्रतिमा इंडिया गेट पर लगी है यह गर्व और गौरव की बात है।

जिलों में इन नेताओं ने फहराया पार्टी का झंडा

भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर हरियाणा के हर गांव व शहर के हर वार्ड में पार्टी का झंडा फहराया गया। झंडा फहराने के बाद प्रदेश के 19 हजार 840 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का उद्बोधन सुना। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने फरीदाबाद और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में पार्टी का झंडा फहराया और पीएम मोदी का उदबोधन सुना। इसके अलावा अंबाला में स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज, अंबाला शहर विधानसभा के गांव ननौला में बूथ नंबर 232 पर मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने पार्टी का झंडा फहराया। यमुनानगर में मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने बूथ नंबर 96, कुरूक्षेत्र में डा. पवन सैनी ने बूथ नंबर 174, सांसद नायब सैनी, कैथल में कमलेश ढांबा, करनाल में वेदपाल एडवोकेट, पानीपत में सांसद संजय भाटिया, राज्य सभा सांसद कृष्ण पंवार, सोनीपत में मोहन लाल बडौली, सांसद रमेश कौशिक, जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री विरेंद्र सिंह, रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, सांसद अरविंद शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक, झज्जर में पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, हिसार में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, डीपी वत्स, सिरसा में सांसद सुनीता दुग्गल, फतेहाबाद में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, भिवान में सांसद धर्मबीर सिंह, दादरी में ओम प्रकाश यादव मंत्री हरियाणा सरकार व राम बिलास शर्मा, रेवाड़ी में डा. बनवारी लाल, गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, डा. सुधा यादव, नूंह में भानी राम मंगला, पलवल में विधायक दीपक मंगला, फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा ने पार्टी का झंडा फहराया। इसके अलावा विधायकों, सभी जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने बूथों पर पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?