मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में राज्य सूचना आयोग के सदंर्भ में हुई बैठक
बैठक में कमेटी के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी रहे मौजूद
तीन में कुलबीर छिकारा, जगबीर सिंह और राजस्थान से संबंध रखने वाले छत्तरपाल शेखावत के नाम शामिल
न्यूज डेक्स हरियाणा
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में राज्य सूचना आयोग के सदंर्भ में बैठक हुई,जिसमें कमेटी के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य सूचना आयोग में चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति के लिए की गई बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि तीन रिक्त पदों के लिए सरकार के पास 150 से ज्यादा आवेदन आए थे। इन आवेदनों में से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने स्क्रूटनी कर 9 नाम तय कर लिए हैं। इन 9 नामों में से 3 नामों की अनुशंसा कर राज्यपाल के पास यह नाम सरकार ने भेजें हैं।
इन तीन नामों पर बनी सहमति
हरियाणा में राज्य सूचना आयुक्त के तीन पदों पर मंथन के बाद तीन नामों पर सहमति बनी है। इनमें HPSC के मेंबर रह चुके कुलबीर छिकारा के साथ ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन रह चुके जगबीर सिंह और राजस्थान से संबंध रखने वाले छत्तरपाल शेखावत का नाम शामिल है। इन नियुक्तियों में नेता प्रतिपक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भी सरकार ने सहमति ली है।