Home haryana खरखौदा आईएमटी के विकास से रोहतक में उद्योग क्षेत्र को होगा लाभ : डिप्टी सीएम

खरखौदा आईएमटी के विकास से रोहतक में उद्योग क्षेत्र को होगा लाभ : डिप्टी सीएम

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रदेश में उद्योगों के विकास पर किया जा रहा है फोकस

खरखौदा मारुती प्लांट में 2025 तक गाडिय़ों का उत्पादन होगा शुरू 

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस तरह मानेसर में मारुती उद्योग ने गुरुग्राम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उसी प्रकार खरखौदा में मारुती प्लांट रोहतक के उद्योग क्षेत्र को विकसित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रोहतक मैटल फिनिशर्ज एवं ऑल रोहतक इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा निजी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खरखोदा में स्थापित किये जा रहे मारुती के संयंत्र में वर्ष 2025 तक गाडिय़ों का उत्पादन शुरू हो जायेगा, जिससे रोहतक के उद्योगों को भी बहुत लाभ होगा। सरकार द्वारा आबादी देह से हाईटैंशन तारों को दूर करने के लिए बजट में घोषणा की गई है। सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योगों के विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उद्योगों के विकास से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा उद्योग क्षेत्र प्रदेश की उन्नति में भी पूरा सहयोग दे रहा है। 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कृषि के साथ-साथ उद्योग क्षेत्र पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश की जीडीपी में कृषि क्षेत्र का 32 प्रतिशत योगदान है तथा मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का 36 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा कि जीएसटी ग्रोथ में उद्योगों का योगदान 23 प्रतिशत है, जिससे 30 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जितेंद्र बल्हारा को एमएसएमई का सदस्य मनोनित किया गया है, जिससे उद्योगों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा उनकी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जायेगा। आयोजकों द्वारा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का फूल-मालाओं से नागरिक अभिनंदन किया गया। 

इस अवसर पर जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सुहाग, जिला अध्यक्ष दलबीर भराण, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, राजेश सैनी के अलावा उद्योग एसोसिएशन की ओर से रविंद्र जैन, राजेश जैन, एसके खटौड़, प्रसांत आहुजा, बिट्टïू मल्होत्रा, नसीब सिंह, विजय हरजई, सुनील परासर, सुरेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?