Home Kurukshetra News ब्रह्मसरोवर के घाटों पर विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति ने मचाया धमाल

ब्रह्मसरोवर के घाटों पर विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति ने मचाया धमाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र की तरफ से घाटों पर प्रस्तुत किये जा रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम

कच्ची घोड़ी और बाजीगर भी कर रहे हैं पर्यटकों का मनोरंजन

एनडी हिन्दुस्तान

चण्डीगढ़ ।अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में ब्रह्मसरोवर के घाटों पर विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृतियों ने धमाल मचाया है। इन राज्यों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की लोक संस्कृति की छटा बिखेर कर पर्यटकों का मन मोह लिया है। इस लोक संस्कृति से ब्रह्मसरोवर की फिजा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति से रंग गई है। इन तमाम प्रस्तुतियों को उत्तर क्षेत्र    सांस्कृतिक कला केन्द्र पटियाला की तरफ से प्रस्तुत किया जा रहा है।

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र के अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एनजेडसीसी की तरफ से आमंत्रित किए कलाकारों  में हिमाचल प्रदेश के कलाकार पूजा और घट नृत्य, जम्मू कश्मीर के कलाकार धमाली नृत्य व देकू भद्रवाही कुड व रुमाल नृत्य, पंजाब का झूमर व मालवाई गिद्दा, राजस्थान का चारी, उतराखंड के कलाकार पांडव नृत्य, मृध्य प्रदेश का गंगौर व पांथी नृत्या, झारखंड का पायका नृत्य, उड़ीसा का संभालपूरी नृत्य सहित राजस्थान के कच्ची घोड़ी नृत्य, ढेरु गाथा गायन आदि की प्रस्तुति दी जा रही है। इन सभी लोकनृत्यों में कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति, लोक गायन कला और अपने रीति-रिवाजों को दर्शाने का अनोखा प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि एनजेडसीसी की तरफ से आमंत्रित किए गए यह कलाकार 5 दिसंबर 2025 तक अपनी प्रस्तुति देंगे। इन कलाकारों में जम्मू कश्मीर का कुड व राउफ नृत्य, पंजाब का भांगड़ा व जिंदवा, हिमाचल प्रदेश का सिरमौरी नाटी, उतराखंड का छपेली/घसीयारी नृत्य, राजस्थान का सावंरिया सवांग, गुजरात का सिद्दी धमाल, उतर प्रदेश के बरसाना की होली, छतीसगढ़ का पांडवानी गायन, मणीपुर का लाई हरोबा व मणीपुरी रास, झारखंड का पुरलिया छाउ, उड़ीसा का गोटी पुआ नृत्य के साथ-साथ राजस्थान के कच्ची घोड़ी, बाजीगर, बहरुपिए आदि नृत्यों की प्रस्तुति भी महोत्सव मेें देखने को मिल रही है। इस महोत्सव को विभिन्न प्रदेशों की लोक कला से रंगने का काम इन कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?