Home Kurukshetra News कैबिनेट मंत्री जिंपा ने सुन्नी मस्जिद बजवाड़ा में पहुंचकर दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने सुन्नी मस्जिद बजवाड़ा में पहुंचकर दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

होशियारपुर। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने ईद-उल-फितर के मौके पर प्रदेश वासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह शुभ दिन सभी के लिए शान्ति, खुशहाली और खुशियां लेकर आए और समाज में एकजुटता, भाईचारक सांझ और मानवीय नैतिक मूल्यों में विस्तार हो। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार हमें आपसी प्रेम व भाईचारे के लिए प्रेरित करतें हैं और हम सभी का फर्ज बनता है कि हम परमात्मा के प्रेम व सद्भाव के संदेश को अपने जीवन में उतारें। वे आज सुन्नी मस्जिद गांव बजवाड़ा में मुस्लिम व गुज्जर भाईचारे के लोगों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्यौहार हमें दूसरों की मदद करने की प्रेरणा देता है। 

कैबिनेट मंत्री ने दुआ करते हुए कहा कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है और सभी धर्म हमें मानवता का ही संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी धर्म व वर्गों के लिए बिना भेदभाव के काम कर रही हैं और सभी का समान आदर भी करती है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देते हुए आपसी प्रेम व भाईचारा बनाए रखें ताकि हमारा प्रदेश और ज्यादा तरक्की करें। इस मौके पर गुज्जर समुदाय के प्रधान हाजी शेर अली, शरीफ मोहम्मद, हाजी बशीर, अली मोहम्मद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?