Home Kurukshetra News पर्यटन मंत्रालय जयपुर में जी20 पर्यटन एक्सपो का आयोजन कर रहा है

पर्यटन मंत्रालय जयपुर में जी20 पर्यटन एक्सपो का आयोजन कर रहा है

by ND HINDUSTAN
0 comment

पर्यटन मंत्रालय की पहल जी20 पर्यटन एक्सपो में केंद्रीय पर्यटन सचिव ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘उड़ान’ के तहत देश में 50 नए पर्यटन स्थल और 59 नए मार्ग विकसित किए जाएंगे

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से जयपुर में 23 से 25 अप्रैल, 2023 तक जी20 पर्यटन एक्सपो का आयोजन कररहा है। भारत की जी20 अध्‍यक्षता के अनुरूप और आजादी का अमृत महोत्सव अमृत काल के उत्सव के अवसर पर भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक मिशन मोड में भारत के पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने का प्रयास कर रहा है। इसका उल्‍लेख करते हुए पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने आज यह बताया कि भारत की पूरे देश में 50 नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना है और इसके साथ-साथ देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 59 नए हवाई मार्गों को परिचालित करने की भी परिकल्पना की गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?