न्यूज डेक्स संवाददाता
रोहतक। इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमणइंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों ने पारले फैक्ट्री, बहादुरगढ़ और कक्षा नौवीं व दसवीं के छात्रों ने वीटा मिल्क प्लांट, रोहतक में शैक्षिक भ्रमण किया। पारले जी, बहादुरगढ़ में विद्यार्थियों ने रूचिपूर्वक बिस्किट बनाने के उपकरणों को देखा व उनके बारे में समझा। प्रारंभ से अंत तक की सारी प्रक्रिया को छात्रों ने बखूबी समझा। वीटा मिल्क प्लांट, रोहतक में विद्यार्थियों ने दूध एकत्र करके व दूध से बनने वाले खाद्य पदार्थों जैसे दही, पनीर, मक्खन, लस्सी, घी, आइसक्रीम इत्यादि बनाने वाली मशीनों की कार्यशैली व काम करने की क्षमता को समझा। विद्यालय के डायरेक्टर प्रधानाचार्य इंद्रनील गुप्ता ने कहा कि शैक्षिक अधिगम के अंतर्गत इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों का बौद्धिक व रचनात्मक विकास होता है तथा वे दुगने उत्साह के साथ शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।