Home Kurukshetra News अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन को जानो प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ के आयुष ने जीता प्रथम पुरस्कार, महाराजा अग्रसेन को जानो प्रतियोगिता में हरियाणा सहित अन्य राज्यों से 6 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन को जानो प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ के आयुष ने जीता प्रथम पुरस्कार, महाराजा अग्रसेन को जानो प्रतियोगिता में हरियाणा सहित अन्य राज्यों से 6 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता।

कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई।अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन को जानो प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ऑनलाईन आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में हरियाणा ही नहीं अपितू अन्य राज्यों से भी प्रतिभागियों ने भाग लिया। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 6 हजार रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ थे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में आयोजित की गई थी जिसमें प्रथम आयु वर्ग 15-25 वर्ष के प्रतिभागी तथा द्वितीय आयु वर्ग 26-35 वर्ष के प्रतिभागी थे। सिंगला ने बताया कि महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन से संबंधित 50 प्रश्रों पर आधारित इस प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्ग से 5-5 की संख्या में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले कुल 10 विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम आयु वर्ग में आयुष गर्ग बल्लभगढ़, गुंजन गर्ग फरीदाबाद, मोहित बंसल टोहाना, शालू बंसल टोहाना, शिवानी फतेहपुर बिल्लौच फरीदाबाद तथा द्वितीय आयु वर्ग में पीयूष अग्रवाल रेवाड़ी, चिराग अग्रवाल रेवाड़ी, काजल अग्रवाल अम्बाला कैंट, वैशाली शर्मा महेन्द्रगढ़, नेहा गोयल चरखी दादरी ने कम से कम समय के आधार पर सर्वाधिक प्रश्रों का जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सिंगला ने कहा कि उपरोक्त सभी विजेताओं को अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारा मकसद युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के जीवन सिद्धांतों से परिचित करवाने का था और हजारों की संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी को देखते हुए हमारा उद्देश्य सफल हुआ है। बुवानीवाला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन पर पहली बार आयोजित ये अपनी तरह की एक अलग व अनोखी प्रतियोगिता रही। उन्होंने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को इसी प्रकार अपने महापुरूषों की विरासत एवं संस्कृति से मुताबिख करवाने के लिए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यों का आयोजन किया जाता रहेगा। महासचिव राजेश सिंगला ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, प्रदेश इकाई के कार्यक्रम समन्वय हरिओम मित्तल भाली तथा प्रतियोगिता के प्रदेश सहसंयोजक केदारनाथ अग्रवाल, नवदीप बंसल, वेदप्रकाश गर्ग, हिमांशु गोयल, रीना अग्रवाल, सोशल मीडिया इंचार्ज हिमांशु गोयल कैथल व सभी जिला संयोजक व उपसंयोजकों का आभार जताया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?