Home Kurukshetra News एआई और डेटा एनालिटिक्स वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक: प्रो. राकेश कुमार

एआई और डेटा एनालिटिक्स वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक: प्रो. राकेश कुमार

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि में ‘एआई और डेटा एनालिटिक्स’ पर कार्यशाला का शुभारंभ

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा एनालिटिक्स” विषय पर एक सप्ताह की कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता और रोजगार केन्द्र द्वारा विद्यार्थियों के रोजगार अवसरों में वृद्धि हेतु किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि एआई और डेटा एनालिटिक्स वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण और भविष्य उन्मुख तकनीक हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में आधुनिक तकनीकी कौशल को बढ़ाना व विकसित करना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है, ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा सकें।प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि एआई के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।प्रो. प्रदीप कुमार ने कार्यशाला के प्लान और विभिन्न सत्रों में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी। प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता और रोजगार केन्द्र के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. जसविन्द्र कुमार ने अपने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और कौशल अर्जित करने की सलाह दी। इस कार्य में एमबीए के लगभग 50 विद्यार्थी भाग ले रहे है जिसमें वे सैद्धान्तिक ज्ञान के अलावा प्रैक्टिकल सत्रों के माध्यम से एआई और डाटा एनालिटिक्स के विभिन्न तकनीकी पहलुओं को सीखेंगे। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय और इंडस्ट्री से विभिन्न विशेषज्ञ आकर 5 दिन तक विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत करवाएंगे। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों की एक टीम कोर्डिनेशन का कार्य कर रही है जिससे उनमें नेतृत्व के गुण विकसित होंगे। इस अवसर पर प्रो. सिद्धार्थ शंकर भारद्वाज, डॉ. महेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?