Home haryana 8 करोड़ को लागत से मारकंडा नदी पर हरिगढ़ भौरख के निकट बनेगा पुल,टेंडर जारी

8 करोड़ को लागत से मारकंडा नदी पर हरिगढ़ भौरख के निकट बनेगा पुल,टेंडर जारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

टें

न्यूज डेक्स संवाददाता

पिहोवा। हरियाणा के प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि गांव हरिगढ़ भौरख के निकट मारकंडा नदी पर बनने वाले पुल का टेंडर खुल चुका है। जल्द ही इस पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे आसपास के दर्जनों गांवों को फायदा होगा। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम अनाउंसमेंट के जरिए मारकंडा नदी पर गांव हरिगढ़ भौरख के निकट पुल बनाने को स्वीकृति दी थी। जिसके तहत इस पुल पर लगभग 8 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।

राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि पुल के बनने से आसपास के दर्जनों कामों को फायदा होगा। यह गांव सीधे इस्माइलाबाद कस्बे से कनेक्ट होंगे। उन्होंने बताया कि पुल के बनने से जोधपुर, जंधेड़ी, मंदाडो, दानीपुर, इस्माइलाबाद व जैतपुरा आदि गांवों के ग्रामीणों को फायदा होगा। इसके अलावा गांव बीबीपुर कलां में भी मेन हेड ड्रेन पर कई गांवों को जोड़ने के लिए पुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनाया जा रहा है। इस पुल का कार्य तेज गति से जारी है। जल्द ही यह पुल भी पूरा हो जाएगा। इससे भी आसपास के दर्जनों गांवों को फायदा होगा। इसके बाद राज्य मंत्री संदीप सिंह ने वार्ड पार्षदों के यहां दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनी। वार्ड नंबर 12 की पार्षद सारिका कौशिक व दीपक पंचोली के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने वार्ड में होने वाले बोरवेल के लिए जगह का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वार्ड नंबर 13 के पार्षद महंत दीपक प्रकाश के निवास एवं पार्षद राजेश गोयल के मॉडल टाउन स्थित निवास पर लोगों की समस्याएं सुनी।

उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वार्ड के विकास कार्यों में तेजी लाएं इसके अलावा शहर में होर्डिंग लगाकर सुंदरता को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। सभी प्रिंटिंग प्रेस को नोटिस जारी किया जाए कि सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे। इसके बाद नवा हाउस में मुख्यमंत्री भूमि स्वामित्व योजना के तहत दुकानों के मालिकाना हक देने पर दुकानदारों की ओर से राज्य मंत्री संदीप सिंह का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उनके साथ नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मंडल प्रधान राकेश पुरोहित, महंत दीपक प्रकाश, सुरेंद्र ढींगरा, एडवोकेट एसडी मुरार, पार्षद जयपाल कौशिक, रविकांत कौशिक, हेमंत धवन, उमा कांत शास्त्री सूर्य कांत शास्त्री सर्वेश कौशिक नूतन शर्मा गगन टॉक, रोकी शर्मा, प्रिंस गर्ग दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?