Home Kurukshetra News राष्ट्रीय युवा उत्सव का हुआ भव्य समापन, प्रधान सचिव ने किया विजेताओं को सम्मानित

राष्ट्रीय युवा उत्सव का हुआ भव्य समापन, प्रधान सचिव ने किया विजेताओं को सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

युवा गांव से उठकर जब अपने लक्ष्य को साधता है, तो सफलता स्वतः उसके कदम चूमती है। प्रधान सचिव

12 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा उत्सव में हरियाणा प्रदेश के कलाकारों का किया जाएगा चयन

600 कलाकारों ने किया अपनी कला का प्रर्दशन

न्यूज डेक्स संवाददाता


कुरुक्षेत्र,9 जनवरी। युवा गांव से उठकर जब अपने लक्ष्य को साधता है, तो सफलता स्वतः उसके कदम चूमती है। युवा भारत के निर्माण के लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार का प्रयास सार्थक सिद्ध हो रहा है। राष्ट्रीय युवा उत्सव के समापन अवसर पर कलाकारों को पुरस्कृत करते हुए उक्त उदगार खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चैधरी ने कला कीर्ति भवन की भरतमुनि रंगशाला में प्रकट किए। 

7 से 9 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय उत्सव के समापन अवसर पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक डा. एस.एस. फुलिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन निश्चित रुप से युवाओं में ऊर्जा पैदा करते हैं। कार्यक्रम के सूत्रधार खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त निदेशक धीरज चहल ने सभी का आभार जताते हुए संदेश दिया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव में भी हरियाणा के कलाकार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा कला परिषद का भी सहयोग करने पर आभार प्रकट किया। 

राज्य एवं राष्ट्रीय युवा उत्सव के नोडल अधिकारी अनिल कौशिक ने उत्सव की संरचना को स्पष्ट करते हुए बताया कि इस वर्ष वर्चुअल राष्ट्रीय युवा उत्सव में हरियाणा प्रदेश ने सभी 68 सांस्कृतिक विधाओं में अपनी-अपनी कला का प्रर्दशन किया। इन कलाकारों को 12 से 16 जनवरी तक भारत सरकार द्वारा नियुक्त निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित किया जाएगा। विजेता रहने वाले कलाकारों को 20 जनवरी को 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के समापन पर सम्मानित किया जाएगा। समापन दिवस पर लोकनृत्य हरियाणवी, कविता, भाषण, चित्रकारी, पारम्परिक पोशाक पुरुष एवं महिला, आधुनिक पोशाक सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। 

ये जिले रहे विजेता
——-
राज्य युवा उत्सव में रेवाड़ी जिले को विजेता ट्राफी के लिए चयनित किया गया। कैथल जिले को दूसरा तथा सिरसा व महेंद्रगढ़ को संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?