Home haryana पंजोखरा साहिब में कांग्रेस व अन्य दल छोड़ कई लोगों के अलावा सरपंच ने भाजपा का दामन थामा

पंजोखरा साहिब में कांग्रेस व अन्य दल छोड़ कई लोगों के अलावा सरपंच ने भाजपा का दामन थामा

by ND HINDUSTAN
0 comment

पंजोखरा साहिब में लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया मंत्री अनिल विज ने

गृह मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा साहिब में ट्यूबवैल लगाने और रविदास धर्मशाला में दो कमरे बनाने की घोषणा की

गृह मंत्री अनिल विज ने गांव पंजोखरा साहिब, खतौली, मंडौर व अन्य क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ तूफानी दौरा किया और विकास कार्यों पर चर्चा की

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला।  हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को गांव पंजोखरा साहिब, खतौली, मंडौर एवं अन्य क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तूफानी दौरा किया और विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर गांव पंजोखरा साहिब में कांग्रेस व बसपा छोड़ कई कार्यकर्ताओं के अलावा पंजोखरा साहिब गांव के सरपंच सहित कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। विज ने इस दौरान सभी को पार्टी के पटके पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी के पार्टी में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान उन्होंने पंजोखरा साहिब गांव में क्षेत्रवासियों की मांग पर गांव में पानी का ट्यूबवेल लगाने और रविदास धर्मशाला के ऊपर दो कमरे डालने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्य करवाने के लिए वह कृत संकल्प है और ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक ढेरों विकास कार्य हुए हैं जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। 

गृह मंत्री अनिल विज ने गांव पंजोखरा साहिब, खतौली, मंडौर गांव में अपने तूफानी दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। विभिन्न स्थानों पर गृह मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर किया गया। 

इन लोगों को पार्टी के पटके पहनाकर भाजपा में स्वागत किया मंत्री अनिल विज ने 

पंजोखरा साहिब में कांग्रेस प्रधान इंद्रजीत सिंह पाला एवं उनके साथियों के अलावा, बहुजन समाज पार्टी एवं रविदास मंदिर के प्रधान रिंकू और उनके साथी, पंजोखरा साहिब गांव के सरपंच सुखविंद्र सिंह बॉबी, पंच स्वर्ण सिंह, पंच गुरप्रीत सिंह, पंच सुनील कुमार, पंच रविंद्र, रामचंद्र, बलकार सिंह, बलदेव राज, जगीर सिंह, राजेश कुमार, चरणदास, संजीव कुमार, राम सिंह, राजेश कुमार, मामचंद, बीर सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, मुकुल भाजपा में शामिल हुए।

ऐतिहासिक पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेक आर्शीवाद लिया 

गृह मंत्री अनिल विज ने इससे पहले ऐतिहासिक पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका और आर्शीवाद लिया। हेड ग्रंथी बाबा बूटा सिंह ने अरदास की और उन्हें सिरोपा एवं कृपाण भेंट की। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल प्रधान किरणपाल चौहान, महामंत्री राम बाबू यादव, भाजपा नेता रवि सहगल, जग्गी कलरहेड़ी, रणधीर सिंह पंजोखरा, ब्लॉक समिति चेयरमैन तेजिंद्र सिंह, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुदर्शन सिंह सहगल, ब्लॉक समिति सदस्य रमन खतौली, मास्टर करनैल सिंह, सुरेंद्र तिवारी, गुरविंद्र सिंह, बलदेव सिंह, उद्यम सिंह जनेतपुर, डा. ऋषिपाल, सतपाल सिंह खतौली, चरणजीत सिंह खतौली, मीडिया प्रभारी, भारत कोछड़, अनुज साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?