Home Kurukshetra News सैकेंडरी, सीनियर सैंकेडरी, रि-अपीयर, कम्पार्डमेंट,अंक सुधार, डीएलएड पूरक परिक्षाओं को लेकर लगाई धारा 144

सैकेंडरी, सीनियर सैंकेडरी, रि-अपीयर, कम्पार्डमेंट,अंक सुधार, डीएलएड पूरक परिक्षाओं को लेकर लगाई धारा 144

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र 2 नवम्बर जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने सोमवार को जारी आदेशों में कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 23 नवम्बर 2020 तक सैकेंडरी, सीनियर सैंकेडरी, रि-अपीयर, कम्पार्डमेंट, अतिरिक्त विषय, अंक सुधार, डीएलएड पूरक परीक्षाएं जिला कुरुक्षेत्र में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

इन परीक्षाओं के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में परीक्षार्थी अपने सगे सम्बन्धियों के साथ अपने निजी वाहनों, सरकारी बसों से कुरुक्षेत्र जिले में आएंगे। इस दौरान शहर में अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों का आवागमन अधिक रहेगा और जाम की स्थिति पैदा होने की सम्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने जारी आदेशों में कहा कि कुरुक्षेत्र में यातायात में कोई बाधा उत्पन्न ना हो व आम जनता को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसको ध्यान में रखते हुए आगामी 23 नवम्बर 2020 तक जिला के सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 के लगाने के आदेश पारित किए जाते है।

इस दौरान सुबह 9 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक कुुरक्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र व सम्बन्धित थाना प्रभारी इन आदेशों की दृढ़ता से पालना करवाना और भारी वाहनों को रुट डायवर्ट करना निकलवाना सुनिश्चि करेंगे। इन आदेशों की उल्लघंना करने वाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?