न्यूज डेक्स संवाददाता
करनाल। हरियाणा सरकार के नवनियुक्त असिस्टेंट एडवोकेट जनरल भगवत दयाल शर्मा का चोंचड़ा के सरकारी स्कूल में फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए भगवत दयाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार मैरिट के आधार पर नौकरियां दे रही है और जोकि अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ईमानदार और नेक दिल इंसान है। ऐसा मुख्यमंत्री मिलना हरियाणा के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएं ताकि बच्चे टैस्ट पास करके बिना खर्चे और बिना पर्ची के नौकरी पा सके। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मैरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करें और मुख्यमंत्री की नीतियों का और आदर्शों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें। इस अवसर पर गांव के सरपंच बलदेव सिंह, स्कूल के प्रधानाचार्य एवं पूरा स्टाफ, प्राध्यापक सुरेश कुमार शर्मा और मिडिल इंचार्ज जयकरण, महेश चंद्र, राममेहर, मुकेश, हरिकेश मौजूद रहे।