Home Kurukshetra News प्रधानमंत्री ने दिल्ली में राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में जन शक्ति कला प्रदर्शनी का दौरा किया

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में जन शक्ति कला प्रदर्शनी का दौरा किया

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी की कुछ झलकियां भी साझा कीं

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में जन शक्ति कला प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रदर्शनी में मन की बात के कुछ प्रसंगों पर आधारित कला के अद्भुत नमूनों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के अपने इस दौरे के बारे में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “दिल्ली में नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट में जन शक्ति का दौरा किया। यह मन की बात के कुछ प्रसंगों पर आधारित कला के अद्भुत नमूनों की प्रदर्शनी है। मैं उन सभी कलाकारों को बधाई देता हूं जिन्होंने अपनी रचनात्मकता से प्रदर्शनी को समृद्ध किया है।” प्रदर्शनी की कुछ और तस्वीर को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “यह हैं दिल्ली में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में जन शक्ति प्रदर्शनी की कुछ और झलकियां।”

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?