Home haryana शराब पीकर बेटी के साथ पिता ने की अश्लील हरकत,बचाने आई पत्नी का रॉड मारकर सिर फोड़ा

शराब पीकर बेटी के साथ पिता ने की अश्लील हरकत,बचाने आई पत्नी का रॉड मारकर सिर फोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।एक व्यक्ति ने शराब पीकर अपनी बेटी के साथ अश्लील छेड़छाड़ की और फिर खुद के कपड़े उतार दिए। जब पत्नी ने रोकने का प्रयास किया तो रॉड मारकर उसका सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में महिला को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धाराओं 354, 323, 506 व 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

शहर की एक कालोनी की 23 वर्षीय युवती ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अक्तूबर शाम करीब 5 बजे वह घर पर थी। उसकी मां सुनीता बाथरूम में नहा रही थी। तभी उसका पिता संतलाल शराब पीकर घर आया। फिर उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और उसने अपने कपड़े उतार दिए। उसके द्वारा शोर मचाने पर उसकी मां आई और उसे छुड़ाने लगी। फिर उसके पिता ने रॉड से हमला कर उसकी मां का सिर फोड़ दिया। 

परिजनों ने उसकी मां को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एएसआई रीना रानी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी व्यक्ति को नामजद कर उसके खिलाफ छेड़छाड़ करने, हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत के केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सोमवार दोपहर बाद आरोपी को न्यायाधीश अरविंद बंसल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?