न्यूज़ डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़, 18 मई। वीरवार को भिवानी में करीब 25 कार्यक्रम करने के बाद हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार 19 मई को सोनीपत और पानीपत जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां आयोजित करीब 30 सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम क्रमश: सोनीपत में गांव चौहान जोशी और गांव मुरथल के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वे पानीपत में नई अनाज मंडी, सेक्टर 11, सेक्टर 12, सेक्टर 25, पर्ल डाबा, गांधी मंडी, बालाजी हैंडलूम, संजय कॉलोनी, अग्रवाल मंडी, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, विराट नगर, बिशन स्वरूप कॉलोनी, संत नगर, सेक्टर 38-39, अंसल टीडीआई सिटी, वृंदा एनक्लेव, पालिका बाजार, सेक्टर 24 स्थित अग्रवाल भवन, होटल डेज, जेजेपी जिला कार्यालय, सेक्टर तीन आदि जगहों पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शहरवासियों को संबोधित करेंगे तथा उनकी समस्याएं जानेंगे।