Home haryana रेवाड़ी ने सुपर-100 लेवल-2 का परीक्षा परिणाम किया घोषित,676 चयनित

रेवाड़ी ने सुपर-100 लेवल-2 का परीक्षा परिणाम किया घोषित,676 चयनित

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विद्यालय शिक्षा निदेशालय हरियाणा एवं विकल्प संस्थान रेवाड़ी ने सुपर-100 लेवल-2 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सुपर-100 कार्यक्रम के लिए पूरे हरियाणा से 676 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है जिसमें से 409 विद्यार्थियों को प्रोविशनल तथा 267 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र से 20 विद्यार्थियों का चयन सुपर-100 कार्यक्रम के लिए किया गया है जिसमें से 13 विद्यार्थियों का चयन प्रोविशनल तथा सात विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला गुजरान से प्रिंस पुत्र गुरमेल, रा व मा विद्यालय मथाना से पलक पुत्री नरेंद्र कुमार, रा व मा विद्यालय मंगोली जाटान से उज्जवल पुत्र रोहताश, रा व मा विद्यालय देवीदासपुरा से आशीष पुत्र मूलकिशन, रा मॉ स व मा विद्यालय कुरुक्षेत्र से निलक्स पुत्र सूरजभान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुखी से सचिन पुत्र हरपाल सिंह, रा मॉ स व मा विद्यालय खैरी से चिमनानंद पुत्र लख्मी चंद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संधोली से वंश सेठी पुत्र सुरेंद्र पाल तथा रोनक पुत्र गुरमीत सिंह, रा व मा विद्यालय अमीन से पंकज पुत्र जसविंदर सिंह, रा व मा विद्यालय लंडी से अमिता पुत्री बलविंदर सिंह, रा व मा विद्यालय किरमच से शालू पुत्री राकेश कुमार तथा रा उ विद्यालय बन से पारस पुत्र प्रदीप का चयन सुपर-100 कार्यक्रम के लिए किया गया है।

डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र से निधि पुत्री मोतीलाल जांगड़ा, राजकीय उच्च विद्यालय मेघा माजरा से अमृत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन से जतिन पुत्र जयपाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा से मानसी पुत्री रामफल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगोली जाटान से पुष्कर पुत्र गुरुदेव कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय अजरावर से रमनप्रीत कौर पुत्री ऋषि पाल तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन से रवि पुत्र तेजपाल को सुपर 100 कार्यक्रम के लिए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि सुपर 100 कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यार्थियों को रेवाड़ी स्थित विकल्प संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईआईटी, नीट तथा एनडीए की आवासीय कोचिंग निशुल्क प्रदान की जाएगी। डॉ तरसेम कौशिक ने बताया कि हरियाणा सरकार राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को सुपर 100 कार्यक्रम के द्वारा भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के अवसर प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि सभी चयनित विद्यार्थी दो वर्ष के लिए रेवाड़ी स्थित विकल्प संस्थान में पढ़ेंगे जहाँ उनकी हर जरूरत का सामान, रहन-सहन, भोजन तथा यात्रा इत्यादि का वहन हरियाणा सरकार द्वारा किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

ज्ञात हो कि सुपर 100 कार्यक्रम के लिए कुरुक्षेत्र से 1240 विद्यार्थियों ने सुपर 100 लेवल 1 की परीक्षा दी थी तथा सुपर 100 लेवल 2 के लिए जिले से 54 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। तत्पश्चात सुपर 100 लेवल 2 के लिए चयनित विद्यार्थियों को 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2023 को विकल्प संस्थान रेवाड़ी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं सुपर 100 लेवल 2 की परीक्षा के लिए बुलाया गया था। अंततः 20 विद्यार्थियों का चयन सुपर 100 कार्यक्रम कर लिए किया गया है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?