Home Kurukshetra News ओडिशा में भीषण रेल हादसे में मृतकों की संख्या 280 पार,स्थिति के आकलन के लिए पीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक

ओडिशा में भीषण रेल हादसे में मृतकों की संख्या 280 पार,स्थिति के आकलन के लिए पीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रधानमंत्री स्थिति की समीक्षा के लिए ओडिशा रवाना हो रहे हैं

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक

900 से ज्यादा घायलों के उपचार के लिए गए हैं व्यापक प्रबंधक

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली।ओडिशा के बालासोर जिला में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े भीषण हादसे में मृतक संख्या शनिवार तक बढ़कर 280 हो चुकी है और मरने वालों की संख्या और बढ़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे में घायल करीब 900 लोगों को बेहतर उपचार के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में रेल दुर्घटना को देखते हुए स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मोदी स्थिति की समीक्षा के लिए ओडिशा भी जा रहे हैं। वहीं पीएमओ ने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में रेल दुर्घटना से उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए बैठक की अध्यक्षता की। समीक्षा बैठक में प्रभावित लोगों के बचाव, राहत और चिकित्सा सहायता से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वे रेल दुर्घटना से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करेंगे। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना पर गहरा अफसोस व्यक्त करने के साथ एक दिन का राजकीय शोक के आदेश दिए हैं। 50 डाक्टरों की टीमें,पैरामेडिकल स्टाफ और सैंकड़ों एंबुलेंस सेवाओं में जुटी हैं। ओडिशा के बालासोर में हुए इस भीषण रेल हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है,इसका भी अनुमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने घटना स्थल के दौरे से पहले शनिवार सुबह एक रिव्यू मीटिंग की जा चुकी है। इस हादसे को देश के सबसे भीषण और दर्दनाक रेल हादसों में से एक बताया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?