Home haryana भाजपाइयों से अभद्रता 2 एसएचओ व एसआई को पड़ी भारी,सीएम ने सस्पेंड व तबादले के दिए आदेश

भाजपाइयों से अभद्रता 2 एसएचओ व एसआई को पड़ी भारी,सीएम ने सस्पेंड व तबादले के दिए आदेश

by ND HINDUSTAN
0 comment
करनाल सिटी एचएचओ पर भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने के आरोप,नारनौल किया तबादला
भाजपा पार्षद प्रतिनिधि से बदसलूकी के चलते वाले सदर थाना के एसआई महाबीर सिंह का किया पलवल ट्रांसफर
अभद्रता के बाद सरपंच ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को दी जानकारी,सांसद संजय भाटिया ने सीएम को मिल कर जानकारी देने को कहा था

न्यूज डेक्स संवाददाता

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सदर थाना के एसएचओ को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।  करनाल सदर थाना के एसएचओ मनोज कुमार के अलावा सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह को भी सस्पेंड किया गया है। एसएचओ और एसआई पर भाजपा मंडल अध्यक्ष से बदसलूकी करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि सिटी थाना के एसएचओ कमलदीप राणा पर भी एक्शन लिया गया है और सिटी थाना का प्रभारी का तुरंत प्रभाव से तबादला करने के निर्देश  हैं। कमलदीप राणा पर भी कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने के आरोप है।

बताया गया है इसी गुरुवार को गांव नगला मेघा में किसी पार्टी का गंजोगढ़ी के लोगों से विवाद हुआ था।इस सिलसिले में नगला के सरपंच सुधीर कुमार सदर थाना पहुंचे थे।उस समय विवाद वाली पार्टी भी थाना में पहुंची थी। इसी दौरान सरपंच से विवाद संबंधित जानकारी ली गई तो उन्होंने जवाब में बताया था कि उसे नहीं पता है,इसके पश्चात सरपंच और दूसरी पार्टी वहां से चले गए थे।

वहीं सरपंच का कहना है कि इसके उपरांत दूसरी पार्टी ने गंजोगढ़ी वाले पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। इसकी वजह से थाना प्रभारी आक्रामक हो गए और नगला गांव पहुंचे,लेकिन उस समय सरपंच मोहीद्दीनपुर में था। एसएचओ पर आरोप है कि उसने सरपंच को फोन करके बताया कि तुम तो कह रहे थे कि कोई विवाद नहीं है,इस समय तूं कहां है, मैं तेरे गांव में खड़ा हूं। इसके जवाब में सरपंच ने बताया था कि वह इस समय मोहीद्दीनपुर में है,लेकिन यह सुनते ही थाना प्रभारी ने गाली गलौज और अभद्रता शुरु कर दी।

इस घटनाक्रम के बाद बीते वीरवार की शाम को ही सरपंच सुधीर कुमार ने घरौंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष को विस्तार से जानकारी दी थी और मंडल कार्यकारिणी ने करनाल लोकसभा सीट से सांसद संजय भाटिया एवं विधायक हरविंद्र कल्याण से मुलाकात कर एसएचओ के रवैए के बारे में बताया था। सांसद के कहने पर यह लोग मुख्यमंत्री से रविवार को मिले थे और पूरा मामला विस्तार से बताया था। इस संदर्भ में रविवार रात को ही पूरे घटनाक्रम की फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री ने सदर थाना के प्रभारी मनोज कुमार के निलंबन के आदेश जारी किए।

दूसरा मामला सिटी थाना के प्रभारी कमलदीप राणा पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता के चलते गाज गिरने का है।थाना प्रभारी का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उचित बर्ताव न करने की वजह से उनका तबादला करनाल जिला से सुदूर नारनौल जिला में कर दिया गया है। फिलहाल उन्हें जिला से बाहर पानीपत जाने के आदेश जारी हुए हैं। भाजपा पार्षद के प्रतिनिधि से बदसलूकी के चलते सदर थाना के एसआई महाबीर सिंह पर भी कार्रवाई करते हुए उनका तबादला पलवल किया गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?