Home Kurukshetra News राज्य शिक्षक पुरस्कार-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 15 नवंबर

राज्य शिक्षक पुरस्कार-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 15 नवंबर

by ND HINDUSTAN
0 comment

पहले अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी 2 नवंबर 2020

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़, 11 नवंबर। हरियाणा सरकार ने ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2020’ के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर 2020 करने का निर्णय लिया है, पहले यह तिथि 2 नवंबर 2020 निर्धारित की गई थी। हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पात्र शिक्षकों को आवेदन करने के लिए विभाग की वैबसाइट schooleducationharyana.gov.in पर लॉग-इन करके ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ शीर्षक के अंतर्गत दर्शाए गए ‘स्टेट अवार्ड-2020’ नामक लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद, विभाग द्वारा जारी की गई अवार्ड-पॉलिसी का विश्लेषण करके निर्धारित मापदंडों को अपनाते हुए तथा आवेदन में मांगी गई सभी जानकारियां देते हुए शिक्षक को वांछित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सेवारत अध्यापक अब 15 नवंबर 2020 तक ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2020’ के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?