पिहोवा, 11 नवम्बर। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने जजपा के युवा हल्का अध्यक्ष धीरज नैन के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बुधवार को देर सायं खेलमंत्री संदीप सिंह गांव नंदूखेड़ा में युवा हल्का अध्यक्ष धीरज नैन के निवास पर पहुंचे। उन्होंने उनके 5 वर्षीय बेटे रणविजय के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के साथ दु:ख को सांझा किया और परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के सदस्यों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।