Home haryana केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 जून को करेंगे जगाधरी की अनाज मंडी में विशाल रैली

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 जून को करेंगे जगाधरी की अनाज मंडी में विशाल रैली

by ND HINDUSTAN
0 comment

हजारों की संख्या में होंगे आमजन शामिल – स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल
सभी कार्यकर्ताओं व आमजन के सहयोग व आर्शीवाद से भाजपा लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार- स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
यमुनानगर । हरियाणा सरकार में स्कूल शिक्षा, वन, वन्यजीव, पर्यावरण, संसदीय कार्य, हेरिटेज, पर्यटन व वन मंत्री कंवरपाल ने जिला यमुनानगर के भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा द्वारा 30 मई से 30 जून तक महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी महा संपर्क अभियान के तहत 29 जून दिन बृहस्पतिवार को देश के केंद्रीय कैबिनेट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जगाधरी अनाज मंडी में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय कैबिनेट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा सरकार में विभिन्न पदों पर रह कर राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दिया है, अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी अनाज मंडी में होने वाली इस विशाल रैली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हरियाणा सरकार व भाजपा संगठन के बहुत से वरिष्ठ भाजपा नेतागण भी 29 जून की विशाल जगाधरी रैली में शिरकत करेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा पदाधिकारियों को बताया कि आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन के आर्शीवाद ने वर्ष 2014 में केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनाई । गरीब परिवार का बेटा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब के  घर की रसोई में गैस सिलेंडर पहुंचाया, हर गरीब के घर शौचालय बनवाया, देश को साफ सुथरा बनाने की राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम शुरू की। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की मुहिम पानीपत की भूमि से शुरू कर लिंगानुपात में सुधार किया, लगातार फसलों का एमएसपी बढ़ाया। खेती व  पशुपालन को फसल बीमा, पशुधन बीमा योजना से जोखिम फ्री किया, देश मे राजमार्गों का जाल बिछाया।
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा सबसे बड़ा काम पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी बहादुर सेना ने पाकिस्तान को उनके घर में घुसकर मारा, मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाया, राम मंदिर का निर्माण शुरू करवाया, हिन्दू धर्म की पहचान काशी और उज्जैन को भव्य बनाया। आज अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह की गूंज ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की संसद में भी सुनाई देती है। हर घर नल से जल पहुंच रहा है। दुनिया के शक्तिशाली ग्रुप 20 का अध्यक्ष भारत है। दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में आयोजित जिला बैठक में उन्होंने 29 जून की जगाधरी रैली के लिए जिला यमुनानगर के सभी भाजपा जिला पदाधिकारी व सभी 13 मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी है, अम्बाला लोकसभा के अंतर्गत जगाधरी अनाज मंडी में होने वाली यह विशाल रैली भीड़ के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। भाजपा का जिला यमुनानगर में मजबूत संगठन है जोकि पूरी तरह सक्रिय हो कर मेहनत से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी भाजपा नेतागण व कार्यकर्ता आज से ही 29 जून की विशाल रैली को सफल बनाने में पूरी तरह सक्रियता से काम करें। इस अवसर पर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,नगर निगम मेयर मदन चौहान , चेयरपर्सन रोजीमलिक आंनद, पूर्व मंत्री ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज, जिला परिषद चेयरमैन रमेश कुमार ठसका, प्रदेश सचिव ईश्वर पलाका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देविंद्र चावला,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जुआल, ऑनलाइन आईटी प्रमुख आदित्य चावला, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाताराम, चेयरमैन विरेंद्र चौधरी,नितिन कपूर, प्रोमिला बख्शी, सविता काम्बोज, विपुल गर्ग, धर्मसिंह मट्टू, सुलेख चंद कश्यप सहित जिला व मंडलों के भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?