न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 13 नवंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर अमित लुदरी इटली की यूनिवर्सिटी आॅफ सेलरनों के अंतराराष्ट्रीय सलाकार मंडल (ओडुबसा) के सदस्य बनाए गए है।
इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने उनको बधाई दी व उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि विश्वविद्यालय के शिक्षक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना अहम योगदान दे रहे हैं।
विधि विभाग के प्रो. अमित लुदरी ने बताया कि ओडुबसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार, जैव नैतिकता, स्वास्थ्य सम्बन्धी कानूनी व पर्यावरण पर शोध करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओडुबसा की शोध परियोजनाएं और वैज्ञानिक गतिविधियां चल रही हैं। विश्वविद्यालय के लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है कि भारत से पहली बार किसी शिक्षक का इस मंच पर नामांकन हुआ है। यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।