Home Ambala News आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अक्तूबर तक होगा पूरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अक्तूबर तक होगा पूरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

by ND HINDUSTAN
0 comment

*अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में निर्माण को लेकर ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई*

*कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने स्मारक का निर्माण पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश*

*अम्बाला छावनी में सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई की याद में 600 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा शहीद स्मारक*

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी एवं विभिन्न शीर्ष अधिकारियों के साथ अम्बाला छावनी में सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक भी की।

ऊर्जा मंत्री विज ने अधिकारियों को शहीद स्मारक का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए ताकि इसका उद्घाटन जल्द किया जा सके।

बैठक के उपरांत मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शहीद स्मारक का उद्घाटन करने के संबंध में कहा कि संभावना है कि प्रधानमंत्री जी शहीद स्मारक का उद्घाटन करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से  शहीद स्मारक का उद्घाटन के लिए पुरजोर आग्रह किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा सरकार का प्रयास है कि इस परियोजना को हरियाणा के बड़ी परियोजना के तौर पर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा शहीद स्मारक की पहचान व  प्रसिद्धि  देश व विदेश में हो इसके प्रयास किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इसे देखने आ सके। मुख्य सचिव ने स्मारक के निर्माण कार्य  की जानकारी देते हुए कहा कि स्मारक के निर्माण का अंतिम दौर चल रहा है और इसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण पूरा करने के लिए दो माह का लक्ष्य तय किया गया है ताकि एक नवंबर को इसका उद्घाटन किया जा सके। श्री रस्तोगी ने बताया कि लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। शहीद स्मारक देश में अपने आप में एक अनूठा प्रोजेक्ट है ।

*बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई*

इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी व अन्य अधिकारियों की बैठक में निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। शहीद स्मारक में प्रदर्शित किए जाने वाले इतिहास में विभिन्न पहलुओं, ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन, शहीदों के नाम सुनहरे अक्षरों में प्रदर्शित करने, स्मारक में बन रही विभिन्न 23 गैलरियों का कार्य पूरा करने, ओपन एयर थियेटर में प्रोजेक्टर शो, स्मारक को आय के मामले में आत्मनिर्भर बनाना, मेमोरियल टॉवर के टॉप पर स्काई कैफे बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि इन बिंदुओं को भी अमलीजामा पहनाया जा सके।

*निर्माण कार्य तेजी से हो इसके लिए चार सदस्यीय समिति गठित*

बैठक में शहीद स्मारक में निर्माण कार्य को तेजी से करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया । समिति हर सप्ताह शुक्रवार को दोपहर दो बजे शहीद स्मारक में बैठक कर समीक्षा करेगी। समिति में डीसी अम्बाला के अलावा पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ, शहीद स्मारक के निदेशक और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को शामिल किया गया।

बैठक से पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल विज, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, सूचना व जनसंपर्क विभाग के आयुक्त व सचिव अमित अग्रवाल व महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ  अनिल कुमार दहिया और अम्बाला के उपायुक्त श्री अजय तोमर ने स्मारक परिसर में रुद्राक्ष का पौधारोपण भी किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?