न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण चंडीगढ़ मंडल एवं पुरातत्व संग्रहालय थानेसर द्वारा एतिहासिक शेख चेहली मकबरा थानेसर में आयोजित ग्रीष्म कालीन शिविर के दौरान कागज शिल्प (पेपर क्राफ्ट) में स्कूली विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।इस अवसर पर फाइन आर्ट टीचर ममताने छात्र-छात्राओं को कागज शिल्प (पेपर क्राफ्ट) का महत्व बताया । इस अवसर पर सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद् जितेंद्र शर्मा थानेसर संग्रहालय एवं शेख चेहली मकबरे का भ्रमण कराया तथा पुरातात्विक धरोहर के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों ने इस अवसर संग्रहालय में कुरुक्षेत्र और भारत के गौरवशाली अतीत की एक छत्त के नीचे जानकारी हासिल की और खुदाई स्थल का अवलोकन करने के साथ साथ शेख चेहली मकबरे के इतिहास की जानकारी प्राप्त की।