Home haryana अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खादी और ग्रामोद्योग योजनाओं हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निदेशक अशोक कुमार यादव तथा मूलचंद आईटीआई अंबाला छावनी के प्रधानाचार्य राज बाला, वर्ग अनुदेशिका द्वारा द्वीप प्रजवलित कर किया गया। सर्वप्रथम पूनम, डीएमसी अनुदेशिका व आंचल वालिया, शिक्षुता अनुदेशिका द्वारा खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निर्देशक अशोक कुमार यादव को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। तदोपरांत मोहित मीना द्वारा श्रीमति राज बाला, वर्ग अनुदेशिका को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान अर्न्तराष्ट्रीय एमएसएएमई दिवस के अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग आयोग के क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जैसा कि विधित है अर्न्तराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार की सूक्ष्म, लघु और माध्यम उद्यममंत्रालय की योजनाओं को उद्यमिता के साथ आगे बढ़ाते हुए संपूर्ण भारत वर्ष में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे है ताकि स्वरोजगार कर लोग अपनी-अपनी इकाई स्थापित कर आर्थिक व सामाजिक उत्थान कर राष्ट्र को विश्वपटल पर लेकर आए।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक अशोक कुमार यादव जी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को उत्प्रेरित किया। अमित चौपड़ा तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा योजनाओं को पावरप्वांइट प्रस्तुति के माध्यम से तकनीकी सत्र के दौरान पी.एम.ई.जी.पी. स्फूर्ति, सोलर चरखा मिशन खादी विकास योजना, ग्राम विकास योजना के तहत हनी मिशन कुम्हारी सशक्तीकरण, अगरबती आत्मनिर्भर योजना इत्यादी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में केवीआईसी से मोहित मीना व जसवंत सिंह भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे तथा इस कार्यक्रम में आईटीआई से पूनम, डीएमसी अनुदेशिका व आंचल वालिया, शिक्षुता अनुदेशिका, प्रवीन कुमार कोपा अनुदेशक व संदीप कुमार, डीईओ द्वारा समन्वय किया गया। अन्त में आईटीआई के अधिकारियों द्वारा विभाग का इस आयोजन हेतु धन्यावाद किया तथा पुन इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु इच्छा जाहिर की गई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?