Home haryana पंचायती राज को खत्म करना चाहती है भाजपा-जजपा सरकार : अशोक अरोड़ा

पंचायती राज को खत्म करना चाहती है भाजपा-जजपा सरकार : अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कहा, पंचायत के विकास कार्य करवाने के लिए विधायको की सिफारिश अनिवार्य करना, लोकतंत्र की हत्या

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी की सरकार प्रदेश से पंचायती राज सिस्टम को खत्म करना चाहती है। तभी आए दिन पंचायती राज को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। कैबिनेट की बैठक में पंचायती राज सिस्टम के तहत विकास कार्यों के लिए विधायकों की सिफारिश अनिवार्य कर दी गई है, जो कि लोकतंत्र की हत्या है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा देश के ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूती देने के लिए पंचायती राज सिस्टम को मजबूत किया था लेकिन यह सरकार पंचायती राज सिस्टम को कमजोर करना चाहती है। अशोक अरोड़ा ने मनोहर लाल सरकार की निंदा करते हुए कहा कि आए दिन कोई ना कोई ऐसा फैसला इस सरकार द्वारा लिया जा रहा है जो कि आमजन के हित में नहीं है। 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश से लोकतंत्र को खत्म करना चाह रही है। गांव देश की बुनियाद हैं और गांव को समृद्ध बनाने के लिए पंचायती राज सिस्टम देश में चल रहा है जिसकी मजबूती अनिवार्य है। लेकिन भाजपा सरकार पंचायती राज सिस्टम को और ज्यादा मजबूत करने की बजाय इसे खोखला करने पर जुटी हुई है। एक तरफ तो सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि कोई खर्ची नहीं और कोई पर्ची नहीं लेकिन दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य करवाने के लिए विधायकों की मोहर लगवाने का फरमान कहां तक न्याय प्रिय है। पूर्व मंत्री ने इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार की निंदा करते हुए कहा की तुरंत प्रभाव से फैसले को वापस लिया जाए ताकि ग्राम पंचायत की मजबूती बरकरार रह सके।  

अशोक अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को खोखला करने का कार्य कर रही है। कभी अन्नदाता पर लाठियां बरसाई जाती हैं, कभी कर्मचारियों को लठों के साथ पीटा जाता है तो कभी आशा वर्कर्स को घसीट घसीट कर पीटा जाता है। इतना ही नहीं पिछले दिनों देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों को भी सड़क पर घसीटा गया जो कि बहुत ही निंदनीय कार्य है। लगातार देश और प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता के नशे में अंधी हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश की जनता के सामने भाजपा का असली सच सामने लेकर आए। अब देश व प्रदेश की जनता मन बना चुकी है। देश व प्रदेश में आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आज हुड्डा नेतृत्व के 10 वर्षों की सरकार को प्रदेश की जनता याद कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?