Home haryana भाजपा ने किया चुनावी तैयारियों का आगाज, करनाल के सतीश शर्मा बने चुनाव आयोग संपर्क प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य 

भाजपा ने किया चुनावी तैयारियों का आगाज, करनाल के सतीश शर्मा बने चुनाव आयोग संपर्क प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य 

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

करनाल। प्रदेश में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसमें सांभली गांव के पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता सतीश शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। अपनी नियुक्ति पर सतीश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा और प्रदेश चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख प्रमोद कोशिक का आभार व्यक्त किया है।

सतीश कुमार ने कहा कि वे प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनकल्याणकारी नीतियों का जन-जन तक प्रचार प्रसार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐसा कोई वर्ग नहीं छोड़ा है जिसे किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ ना मिल रहा हो। विधवा और विधुर के साथ कुंवारे लोगों की पेंशन की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने अब इन वर्गों को भी अपनी कल्याणकारी योजनाओं में शामिल कर दिया है जो एक मिसाल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रकार प्रतिदिन आम जनता और गरीबों के लिए कार्य कर रहे हैं उससे विपक्षियों के पास आगामी चुनाव में कोई मुद्दा बाकी नहीं बचेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?