Home haryana पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को अंबाला के बाढग़्रस्त इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ से त्रस्त लोगों का हालचाल जाना

पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को अंबाला के बाढग़्रस्त इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ से त्रस्त लोगों का हालचाल जाना

by ND HINDUSTAN
0 comment

आज दरो-दीवार पर एक बात लिखी जा चुकी है जब भी चुनाव होंगे हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी: चौ.ओम प्रकाश चौटाला

कहा – सरकार सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगी है और पीड़ित लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है

परिवर्तन यात्रा पर कहा – जहां-जहां से यात्रा निकलती है उस गांव के शत प्रतिशत लोग इस यात्रा में शामिल होते हैं साथ ही जो लोग रास्ता भटक गए थे वो पार्टी में शामिल हो रहे हैं

उनके चुनाव लडऩे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि कानून तो इजाजत दे ही देगा और चुनाव मुझे लड़ना है और मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़।  पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को अंबाला के बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ से त्रस्त लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने भाजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगी है और पीड़ित लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है। बाढ़ से लोगों का बहुत नुकसान हो गया है। किसानों की फसल तो बची ही नहीं है। जिनके घर पानी से डूब गए हैं उनको हर तरह का भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों का सारा सामान बह गया। बाढ़ के कारण दुधारू पशु मर गए। लोगों के पास खाने का कोई प्रबंध नहीं है। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि बाढ़ से जो नुकसान लोगों का हुआ है उसकी भाजपा सरकार ने तो कोई भरपाई नहीं करनी। लेकिन आज परिस्थितियां बदल रही है और भाजपा गठबंधन सरकार का पतन निश्चित है। आज दरो-दीवार पर एक बात लिखी जा चुकी है अब जब भी चुनाव होंगे हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी। इनेलो की सरकार बनने पर जो नुकसान बाढ़ से हुआ है उसे हम पूरा करेंगे साथ ही सारी सुविधाएं हम देंगे।
परिवर्तन यात्रा पर उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर यात्रा के प्रति बेहद उत्साह और जोश है। भाजपा के कुशासन से हर वर्ग दुखी है और सभी यह जनविरोधी सरकार को बदलना चाहते हैं। इसलिए जहां-जहां से यात्रा निकलती है उस गांव के शत प्रतिशत लोग इस यात्रा में शामिल होते हैं साथ ही जो लोग रास्ता भटक गए थे वो पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लोग परिवर्तन चाहते हैं और भाजपा गठबंधन को छोड़ रहे हैं।
पत्रकारों द्वारा आने वाले समय में उनके चुनाव लडऩे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि कानून तो इजाजत दे ही देगा और चुनाव मुझे लड़ना है और मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा। एनडीए के खिलाफ बन रहे गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए मजबूत गठबंधन का होना बहुत जरूरी है।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?