Home Kurukshetra News केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किए मां भद्रकाली शक्तिपीठ में लगाई हाजिरी,पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किए मां भद्रकाली शक्तिपीठ में लगाई हाजिरी,पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल वर्मा ने अपने कई गणमान्य साथियों सहित माँ भद्रकाली जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । सर्वप्रथम टीम शक्तिपीठ के सदस्यों के द्वारा श्री बी.एल वर्मा एवं उनके साथ आए अतिथियों का शक्तिस्थल श्री देवीकूप पर पुष्प गुच्छे से स्वागत किया । ततपश्चात गुरु जी पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने मंत्री एवं अतिथियों विशेषतौर पर अभिषेक सिंह जी को शक्तिपीठ के महत्त्व के बारे में बताया और मंत्रोचारण के साथ श्री देवीकूप पर पूजा करवाई । पीठाध्यक्ष ने केंद्रीय राज्य मंत्री को माता की लाल शक्ति चुनरी व पुष्प माला से आशीर्वाद दिया । इसके बाद बी.एल वर्मा ने मुख्य दरबार में गर्भगृह में माँ भद्रकाली जी का आहवान कर षोडशोपचार मन्त्रों के साथ माँ का भाव-भक्तिपूर्ण पूजन किया ।

उन्होंने पान, सुपारी, ध्वजा व पंचामृत अर्पित किया व विशेष लाल पुष्पों की माला भी मां भद्रकाली जी को भेंट की। बी.एल वर्मा ने माँ को पन्चमेवे व बहुफलों का भोग भी समर्पित किया । उनके साथ आए अतिथियों ने भी माँ को लाल-चुनरी , लाल वस्त्र , सिंदूर व नारियल पुष्पांजलि चढ़ाई । सभी भक्तों द्वारा पंचदीप पात्र से भव्य आरती कर मां के गर्भ गृह की परिक्रमा की गई। इसके बाद  पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा के सानिध्य में बी.एल वर्मा ने, अभिषेक सिंह के साथ मंदिर परिक्रमा में महालक्ष्मी मंदिर में लक्ष्मी यंत्र व महासरस्वती मंदिर में सरस्वती यंत्र की पूजा की । बी.एल वर्मा ने  मंदिर की उत्तम स्वच्छता एवं व्यवस्था के लिए पीठाध्यक्ष जी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा सभी को अच्छा मार्गदर्शन , आशीर्वाद एवं यहां की महिमा के बारे में अच्छा वर्णन करते हैं। माँ की कृपा सब देशवासियों पर व भारत देश पर बनी रहे़ ऐसी व माँ से प्रार्थना करने आए है।

उन्होंने कहा कि मां भद्रकाली के दरबार में उनको अत्यंत ही धार्मिकता का अनुभव हुआ। आज शीतल भौरिया एवं  सुरेन्द्र भौरिया  (एसपी कुरुक्षेत्र) ने भी सहपरिवार माँ भद्रकाली जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । उन्होंने भी कहा कि हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली शक्तिपीठ में दर्शन कर उन्हें ऐसा अनुभव हुआ जैसे मां साक्षात ही उन्हें आशीर्वाद देने आई हों । भौरिया ने विज़िटर बुक में मंदिर व्यवस्था की और मंदिर में धार्मिक माहौल की प्रशंसा करते हुए पीठाध्यक्ष जी को बधाई दी । पीठाध्यक्ष ने उन्हें प्रसाद व माँ का चित्र भेंट किया और उन्हें मंदिर में चल रहे निर्माण जैसे शनि मंदिर इत्यादि के बारे में भी बताया । प्रत्येक वर्ष होने वाले भव्य नवरात्रि महोत्सव की भी जानकारी दी गयी जिसके लिए अतिथियों ने पीठाध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि उन्होंने भी मंदिर के विशाल व व्यवस्थित कार्यक्रमों की बहुत प्रशंसा सुनी है । उन्होंने विजिटर बुक में भी मंदिर के वातावरण को मनमोहक व पूजा को श्रेष्ठ बताया । अंत में उनके साथ आए सभी ने दी लैंडमार्क आई लव कुरुक्षेत्र के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया।  इस मौके पर  देवेंद्र गर्ग, हेमराज शर्मा, मीना जोशी, शंकुन्तला देवी, रामपाल लाठर , धर्मपाल गोयल, आशीष, राकेश , हितेश, रितु इत्यादि सेवक भी मौजूद रहे ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?