कुरुक्षेत्र रॉटरी क्लब ने लगाया भव्य हैल्थ चेकअप कैंप, विधायक सुभाष सुधा ने किया कैंप का शुभारंभ
कुरुक्षेत्र नर्सिंग होम में आयोजित कैंप में 405 रोगियों की हुई जांच
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। पिपली रोड स्थित कुरुक्षेत्र नर्सिंग में रॉटरी क्लब कुरुक्षेत्र और खुखरायाण सभा के संयुक्त तत्वाधान में भव्य हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने किया। कैंप के आयोजक एवं रोटरी क्लब के प्रधान डॉ.सुभाष चंद्र गर्ग और खुखरायाण समाज सभा प्रधान आशीष सभरवाल ने विधायक सुभाष सुधा का अभिनंदन किया वहीं रोगियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि रॉटरी क्लब देश के निर्माण और मानव कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि चाहें बात करें कोरोना काल की या फिर कुरुक्षेत्र में आई बाढ़ रूपी आपदा की रोटरी क्लब ने सरकार और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। विधायक सुभाष सुधा ने रोटरी क्लब प्रधान सुभाष गर्ग और खखुरायन समाज प्रधान आशीष सभरवाल और उनकी टीम को सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। सुधा ने कहा कि बतौर विधायक रोटरी क्लब को वे जहां जरूरत होगी वहां सहयोग के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब एक भव्य और सक्रिय सामाजिक मंच है जो विश्व भर में प्रसिद्ध है।
रोटरी क्लब करता रहेगा जनता की सेवा
रोटरी क्लब प्रधान डॉ सुभाष गर्ग ने कहा कि रोटरी क्लब जनता की भलाई और समाज सेवा को समर्पित है भविष्य में भी क्लब के सेवा कार्य यूंही जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस कैंप में 400 से अधिक रोगियों को लगभग तीन हजार रुपए तक के टेस्ट किए गए और दवाइयां निशुल्क दी गई हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रखेंगे। इस कैंप में हड्डियों में कैल्शियम कितना है बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) फेफड़ों की जांच के लिए स्पैरो मिट्टी की गई एवं निशुल्क एक्स रे किए गए, दिल की जांच के लिए निशुल्क ईसीजी, गुर्दे और लिवर की जांच के लिए ब्लड टेस्ट, हृदय रोगी के लिए लिपिड प्रोफाइल एवं ईसीजी जांच की गई। इस मौके पर कुरुक्षेत्र नर्सिंग होम के डायरेक्टर हर्ष वर्धन खुराना ने कैंप के लिए आर्थिक सहयोग दिया और भविष्य में भी रोटरी क्लब को सामाजिक कार्यों में सहयोग देने का ऐलान किया। इस मौके पर जतिंद्र ढींगरा, नरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर नीरज मित्तल, आशीष सभरवाल, कुलदीप चोपड़ा, दीपक चोपड़ा, लक्की काठपाल, रंजन शर्मा, वरुण गोयल, मधुर गोयल, वरुण गुप्ता, गिरीश चोपड़ा, अमित अरोड़ा व अन्य रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।