

न्यूज डेक्स राजस्थान
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में कोयले की भट्टी में डाल कर 14 वर्षीया नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। मामला गैंगरेप के बाद बच्ची को जिंदा जलाने का है। इस घटना से राजस्थान में सत्ता पक्ष विपक्ष के निशाने पर है। पूर्व मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे ने ट्वीट कर इस घटनाक्रम पर राजस्थान सरकार को घेरा है। आशंका जताई जा रही है कि भट्ठी में डालकर जिंदा जलाने से पहले बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ था। मामला कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 10 बजे का बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज घटना की सूचना पर चार थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की गई। इस तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी भी पुलिस हिरासत में लिए गए हैं।
पीड़ित परिवार के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे उक्त बच्ची बकरियां चराने के लिए अपने घर से निकली थी। दिन भर यह बच्ची कहां थी और किस हाल में रही,इसका किसी को पता नहीं है,लेकिन दुपहर को 3 बजे बकरियां घर लौट आईं थी, लेकिन 14 वर्षीया उक्त बच्ची घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद ही उसकी तलाश शुरु हुई थी,मगर रात तक उसका कोई अतापता नहीं लग सका था।
इस खोजबीन के बीच रात लगभग 10 बजे गांव के बाहर कालबेलियों के डेरा स्थित एक कोयला भट्टी जल रही थी।शक तब हुआ जब बारिश के दिनों में भी यह भट्टी मिली,क्योंकि बारिश के दिनों में कोयला भट्ठी बंद रहती है। इसी वजह से से बच्ची की तलाश करने वालों ने जब भट्टी के समीप वहां जाकर देखा तो बच्ची के जूते यहां पाए गए। इन लोगों ने जब वहां गहनता से उसकी तलाश की तो सभी के पांव तले से जमीन खिसक गई,क्योंकि आग में लापता बच्ची का चांदी कड़ा नजर आया और वहीं हड्डियों के टुकड़े दिखाई दिए। इसके पश्चात ग्रामीणों ने रात को कालबेलिया में से कुछ संदिग्धों को दबौच लिया था। पकड़े गए कालबेलियों ने बच्ची से गैंगरेप और उसे जलाने की बात स्वीकार किया तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया था।