Home haryana नफरत के खिलाफ हुई है मोहब्बत की जीत : अशोक अरोड़ा

नफरत के खिलाफ हुई है मोहब्बत की जीत : अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने को बताया सत्य की जीत

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनकी सजा पर रोक लगाई है। इस फैसले के बाद आम जनता का कोर्ट पर विश्वास बढ़ा है। राहुल गांधी सत्य के साथ थे और न्यायालय द्वारा यह फैसला आने के बाद साबित हो गया है कि राहुल गांधी कहीं भी गलत नहीं थे। 

पूर्व मंत्री ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पूरे देश में नफरत फैलाई जा रही है। राहुल गांधी ने नफरत के बाजार में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोहब्बत की दुकान खोलने का काम किया जिससे देश की जनता को भी विश्वास हुआ और भारतीय जनता पार्टी की सच्चाई देश की जनता के सामने आई। जब राहुल गांधी ने संसद में प्रधानमंत्री की सच्चाई को उजागर किया तो उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया और सदस्यता रद्द करवाई, लेकिन देश की सर्वोच्च न्यायालय ने इसे समझा और उनकी सजा पर रोक लगा दी गई है।

अशोक अरोड़ा ने कहा की भाजपा की सरकार देश की जनता को आपस में भिड़ा कर राज करना चाहती है। जिधर भी देखते हैं उसी तरफ धर्म व जाति के नाम पर दंगे करवा दिए जाते हैं लेकिन अब देश व प्रदेश की जनता इनकी सच्चाई को जान चुकी है और इनकी बातों में आने वाली नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को घेरते हुए पूर्व विधानसभा स्पीकर अशोक अरोड़ा ने कहा कि जो कोई भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उनके खिलाफ कोई ना कोई षड्यंत्र रच दिया जाता है ताकि इनकी सच्चाई उजागर ना हो सके। यही षड्यंत्र राहुल गांधी के खिलाफ भी रचा गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?