Home Kurukshetra News अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारम्भ 19 जनवरी को होगा

अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारम्भ 19 जनवरी को होगा

by ND HINDUSTAN
0 comment

23 जनवरी को सरस्वती तीर्थ पेहोवा कुरुक्षेत्र में होगा समापन

सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के वाईस चेयरमैन धूमन सिंह किरमच

एनडी हिन्दुस्तान

व्यासपुर/यमुनानगर। अंतराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 2026 की तैयारिओं को लेकर सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के वाईस चेयरमैन धूमन सिंह किरमच व हरियाणा विद्युत नियामक बोर्ड के सदस्य मुकेश गर्ग ने आदिबद्री स्थित गरुड़ टूरिस्ट काम्प्लेक्स के प्रांगण में संयुक्त रूप में संबंधित अधिकारिओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अंतराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 2026 को भव्य रूप से मनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सैनी अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारम्भ 19 जनवरी को होगा और 23 जनवरी को सरस्वती तीर्थ पेहोवा कुरुक्षेत्र में समापन होगा। उन्होंने बताया कि सरस्वती सरोवर पर हवन यज्ञ, श्लोकोउच्चारण, आरती होगी। विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सरस्वती पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। स्कूली स्तर के बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आदिबद्री में सरस्वती सरोवर पर स्वदेशी थीम पर आधारित सरस मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वयं सहायता समूह द्वारा लगभग 20 स्टाल लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि वैदिक सरस्वती, 6000 ईसा पूर्व के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत की एक शक्तिशाली और पवित्र नदी थी, जो पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से होकर गुजरती थी और अंत में गुजरात तट पर कच्छ के रण में गिरती थी और लगभग 3000 ईसा पूर्व में लुप्त हो गई थी। सरस्वती नदी के तट पर भारतीय संस्कृति के बीज बोए गए थे, जो समय के साथ प्राचीन दुनिया की एक महान सभ्यता के रूप में विकसित हुई। इसे दुनिया के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक के रूप में जाना जाता है। वेद, ब्राह्मण और उपनिषद जैसे कई महान साहित्यिक शब्दों की रचना और संकलन इतिहास के सबसे सुदूर हिस्से में सरस्वती नदी और उसकी सहायक नदियों के तट पर किया गया था।बैठक में उपमंडल अधिकारी व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, आर्कियोलॉजिकल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र परमार, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, व्यासपुर के डीएसपी हरविंदर सिंह, नायब तहसीलदार व्यासपुर रविंद्र कुमार, बीईओ नरेश पाल, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सदस्य लक्ष्य बिंद्रा, राजन प्रकाश, ऋषि पाल, संदीप बालियान अनिल गुप्ता लाडवा, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के एक्स ई एन सुरेंद्र कुमार, एसडीओ धर्मपाल, बलविंदर, अंकुश, पब्लिक हेल्थ के एसडीई जफऱ इकबाल, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनुराग जिंदल, आर्कियोलॉजिकल विभाग से रिसर्च ऑफिसर दीपा, फाइनेंस ऑफिसर हरजीत हंस, आरएफओ पंकज नैन, मार्केट कमेटी व्यासपुर के अध्यक्ष विपिन सिंगला, भाजपा नेता चंद्र मोहन कटारिया, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, मंडल अध्यक्ष नरेश सैनी, मंडल महामंत्री संजीव मिल्कडा, ब्लॉक महामंत्री विजय शर्मा, महंत कृष्णानंद आजात आश्रम व्यासपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?