सुंदरनगर। एक दिन पहले हिमाचल में पुलिस कर्मियों से भरी गाड़ी नदी में गिरने की घटना के कुछ ही घंटे बाद एचआरटीसी की बस सड़क धंसते हुए मलबे सहित नीचे जा गिरी। इस बस में 12 लोग सफर कर रहे थे। हादसे में ड्राइवर व कंडक्टर सहित 3 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। यह बस मंडी से शिमला जा रही थी। इस दौरान बस सुंदरनगर के कांगू डैहर के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में जख्मी हुए लोगों में ड्राईवर सुनील कुमार और कंडक्टर वेदराम को गंभीर चोटें आई है।