कर्मचारी हितैषी होने का दावा पूरा करने के लिए हरियाणा कमेटी ने उठाए अहम कदम
वेतन बढ़ाने के बाद अब बच्चों की फीस में सहयोग करने के लिए शुरु की कार्रवाई
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। लंबे संघर्ष के बाद अस्तित्व में आई हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी ने कर्मचारी हितैषी होने का अपना दावा पूरा करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इसी कवायद में एचएसजीएमसी प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने कार्यकारिणी समिति टीम के साथ मिलकर कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी करने के बाद अब कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस में भी सहयोग करने का कदम उठाया है। इस संबंध में संस्था द्वारा जरुरी कार्रवाई शुरु कर दी है। कर्मचारी हित में संस्था द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने कर्मचारियों की बैठक में दी। हैड ऑफिस में कर्मचारियों की बैठक लेकर प्रधान साहिब ने पहले उनकी समस्याओं को सुना और फिर कर्मचारी हित में किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख भी किया। यही नहीं, प्रधान साहिब ने अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रबंध को ओर भी बेहतर बनाने एवं कर्मचारी हित में सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने तथा हर संभव लाभ देने के लिए हरियाणा कमेटी कृत्तसंकल्प है। निकट भविष्य में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा।
इस दौरान बाबा कर्मजीत सिंह ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करें। इसके साथ ही उन्होंने पूरे स्टाफ से बाढ़ प्रभावित किसानों की सहायता के लिए हरियाणा कमेटी द्वारा धान की पनीरी मुहैया करवाने में किसान भाईयों का मार्गदर्शन करने के निर्देश भी दिए।
एचएसजीएमसी प्रधान ने कहा कि बाढ़ की वजह से जिन किसान भाइयों की फसल बर्बाद हुई हैं, उन्हें हरियाणा कमेटी द्वारा निशुल्क धान की पनीरी दी जा रही है। इसके लिए किसान गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जींद व गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब धमतान साहिब के मैनेजरों से संपर्क कर सकते हैं। पनीरी वितरण का कार्य आज से शुरु कर दिया गया है, जिसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बैठक में मैंबर गुरबखश सिंह, कवलजीत सिंह अजराना, चीफ सैकेटरी जसविंदर सिंह दीनपुर, सैकेटरी सरबजीत सिंह जमू, पीए हरप्रीत सिंह, धर्म प्रचार सैकेटरी मुखत्यार सिंह, एडिशनल सैकेटरी राजपाल सिंह दुनियामाजरा, खेतीबाढ़ी इंचार्ज नरेंद्र सिंह, जनरल ब्रांच प्रभारी सतपाल सिंह, निरीक्षण विभाग के प्रभारी अमरिंदर सिंह, लेखाकार गुरमिंदर सिंह, एडिशनल इंटरर्नल एडिटर कुलवदिंर सिंह, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर जज सिंह, सुपरवाईजर बलजीत सिंह, सटोर कीपर जगजीत सिंह, रिकार्ड कीपर कुलदीप सिंह, लिपिक भूपिंदर सिंह, गुरपेज सिंह, हरकीरत सिंह, प्रभजोत सिंह, सरबजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।