Home haryana धृतराष्ट्र के पुत्रमोह ने कराया कौरवों का अंत, विपक्षी भी पुत्र मोह में फंसे हैं: ओम प्रकाश धनखड़

धृतराष्ट्र के पुत्रमोह ने कराया कौरवों का अंत, विपक्षी भी पुत्र मोह में फंसे हैं: ओम प्रकाश धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र के थानेसर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में ओम प्रकाश धनखड़ का विपक्षी दलों पर हमला
लोकतंत्र में वंशवाद ठीक नहीं,  योग्यता को मिले प्राथमिकता
पीएम मोदी ने अपनी योग्यता के दम पर भारत को दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाया
सांसद नायब सैनी, पन्ना प्रमुख सम्मेलन के आयोजक विधायक सुभाष सुधा ने भी किया संबोधित

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरूक्षेत्र/थानेसर। राजनीति मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए, योग्यता को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिये। राजनीति में देश पहले, व्यक्ति बाद में होना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने यही संदेश कुरुक्षेत्र की पावन धरा से लगभग 5200 वर्ष पहले दिया था, जो आज भी प्रासंगिक है और भविष्य में भी रहेगा। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने थानेसर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।  सम्मेलन को सांसद नायब सैनी, पन्ना प्रमुख सम्मेलन के संयोजक विधायक  सुभाष सुधा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि धृतराष्ट्र मूल्यों की राजनीति त्याग कर पुत्रमोह में फंस गये थे, जिस कारण कुरुक्षेत्र का युद्ध हुआ और कौरवों का अंत हुआ। आज भी कई विपक्षी दलों में योग्यता नहीं, पुत्रमोह में वंशवाद हावी है। इनका हिसाब-किताब लोकतांत्रिक तरीके से जनता कर रही है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा में आगे बढ़ने का एक ही विकल्प है मेहनत और योग्यता। इसलिए आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है और युवा वर्ग की पहली पंसद।

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इनके नेता जीतते रहे तो सब ठीक। हारे तो मतदाताओं को राक्षस कहते हैं और श्राप देते हैं। खुले मंच से बहन-बेटियों की गालियां दे रहे हैं। यह कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों में खोट रहा है। श्री धनखड ने कहा कि केंद्र में  भाजपा की मोदी सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। आज दुनिया भर में भारत की प्रगति और विकास की चर्चा हो रही है। गरीब, किसान, श्रमिक, दुकानदार, युवा, महिला, व्यापारी हर भारतीय का सपना पूरा करना प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है।  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  मोदी के सशक्त नेतृत्व में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर पहुंचाने वाला दुनिया का भारत पहला देश बना। पीएम मोदी ने जहां पर चंद्रयान 3 ने चांद की जमीन को टच किया था, उसका नाम ‘‘शिव शक्ति प्वॉइंट’’ रखा। जहां पर चंद्रयान-2 ने टच डाउन किया था, उसका नाम ‘तिरंगा प्वॉइंट’ रखा। अब 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। चांद पर तिरंगा, शिवशक्ति पॉइंट हर भारतीय को गौरवान्वित कर रहा है।यह भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक हैं। भारत की अगली तैयारी सूर्य के नजदीक और मंगल ग्रह पर  जाने की है।  बीते 9 साल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के द्वारा आज भारत जिस स्पीड और स्केल पर काम कर रहा है, वो अभूतपूर्व है।

धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  सपना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनें, इसके लिए लगातार भाजपा सरकार को केंद्र व राज्य में स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के पास पन्ना प्रमुखों से सुसज्जित सशक्त संगठन की टीम तैयार है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से 2024 में केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। धनखड ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था  पांचवे नंबर पर पहुंची है। प्रधानमंत्री ने अमेरिका की सीनेट में यह घोषणा कर दी है कि जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। 

धनखड़ ने कहा कि मोदी की लीडरशिप में  मोबाइल निर्माण में हम दूसरे, कार निर्माण में तीसरे तथा दुग्ध उत्पादन में नंबर एक पर हैं। दवाईयां बनाने में भारत नंबर एक पर है। चिरायु कार्ड और आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब लोगों का फ्री में इलाज हो रहा है। किसान सम्मान निधि से किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजकर मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया है। हरियाणा में फसल खराब होने पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा सरकार दे रही है। भावांतर भरपाई से नुकसान की भरपाई सरकार कर रही है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया उसे पूरा किया। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाई। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धारा-370 हटाने का विरोध करने वाली पार्टी को भूलना नहीं है। भगवान राम को पहले मस्जिद में और बाद में टैंट में बिठाने वाली पार्टी को भी याद रखना है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने शानदार ढंग से पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित करने के लिए विधायक सुभाष सुधा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। 

सांसद नायब सैनी ने कहा कि मतदाताओं को राक्षस को  कहने वाले  कांगेसी नेता का कुरुक्षेत्र की जनता चुनाव में सही तरीके से जवाब दे देगी। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पंहुचाने और हर पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाने का आह्वान किया। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजक एवं विधायक सुभाष सुधा ने सभी का धन्यवाद करते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि थानेशर विधानसभा में 2024 में  फिर से कमल खिलेगा। क्षेत्र का एक एक मतदाता मोदी जी के साथ है। 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डा.पवन सैनी, पशुधन बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिलाध्यक्ष रवि बतान, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र सांगवान,  घुमन्तू जाति बोर्ड के वाइस-चेयरमैन जय सिंह पाल, पूर्व सांसद कैलाश सैनी, राममेहर शास्त्री, जिला परिषद उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, राजकुमार सैनी बिशनगढ़, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनदीप विर्क, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा रामपाल पाली, जिला महामंत्री जसविन्द्र सैनी, सर्वजीत सिंह विर्क, जिला उपाध्यक्ष अनुमाल्यान, सचिव रेणू खुग्गर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य युवा मोर्चा साहिल सुधा, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य विनीत कवातरा, जिला मीडिया प्रमुख विनित कुमार के अलावा मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, रमेश सैनी, रजनीश खासपुर, सुनील चन्द्रभानपुर, दीपक सिडाना आदि उपस्थित रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?