Home haryana कुरुक्षेत्र में होगा सर्व समाज ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन 

कुरुक्षेत्र में होगा सर्व समाज ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन 

by ND HINDUSTAN
0 comment

श्रावण पूर्णिमा एवं ब्राह्मण पर्व के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित  

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को श्रावण पूर्णिमा एवं ब्राह्मण पर्व के उपलक्ष्य में ब्राह्मणों द्वारा सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों के हजारों ब्राह्मण शामिल हुए। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक अशोक शर्मा एवं कुलदीप शर्मा गोल्डी ने बताया कि मंदिर व्यवस्थापक स्वामी रोशनपुरी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में गोसाईं ब्राह्मण समाज पानीपत से विष्णु गिरी मुख्यातिथि, गौड़ ब्राह्मण समाज से अशोक शर्मा पहलवान और जांगिड़ ब्राह्मण समाज से श्याम लाल जांगड़ा विशिष्ट अतिथि रहे जबकि धीमान ब्राह्मण समाज के मोहन लाल धीमान ने अध्यक्षता की।

कार्यक्रम में पण्डित जय किशन शास्त्री द्वारा सुबह हवन एवं यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया उसके पश्चात परिचय सम्मेलन,संत प्रवचन एवं व्याख्यान दिया गया। अपने संबोधन में स्वामी रोशनपुरी महाराज ने श्रावण पूर्णिमा महोत्सव बताते हुए कहा कि यह ब्राह्मणों का महापर्व है। आज के दौर में सभी ब्राह्मण घटकों को एकजुट होना चाहिए जिससे वे अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकें। संगठन में ही शक्ति है और ब्राह्मण समाज के सभी लोगों को आपसी प्रेम -सौहार्द बनाकर रखना चाहिए। ब्राह्मण समाज के परंपरागत गुणों एवं कर्म अनुसार कार्यों का विभाजन किया गया है इसलिए किसी भी कर्म को छोटा बड़ा ना समझें, हमेशा अपने ब्राह्मण समाज की तरक्की में सहायक बनें। मुख्यातिथि विष्णु गिरि ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों को एक होकर तरक्की की राह पर चलना होगा जिससे समाज का नाम रोशन हो सके। ब्राह्मण समाज के सभी वर्ग एक ही पिता की संतान हैं। अपने समाज के दीन-हीन असहाय और आश्रयहीन लोगों की मदद करें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अशोक शर्मा पहलवान व श्याम लाल जांगड़ा सहित श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान श्याम सुन्दर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, भट्ट ब्राह्मण समाज से अशोक भट्ट व शीतल शर्मा, जोगी ब्राह्मण समाज से शिव कुमार, सारस्वत ब्राह्मण समाज से विपिन शर्मा और अविनाश शर्मा, बैरागी ब्राह्मण समाज से कर्मचंद, त्यागी ब्राह्मण समाज से राजकुमार त्यागी यमुनानगर, जांगिड़ ब्राह्मण समाज से ओमप्रकाश जांगिड़, गौड़ ब्राह्मण समाज से श्यामलाल शर्मा, पांचाल ब्राह्मण समाज से कृष्ण पांचाल, भूमिहार ब्राह्मण समाज से भुवनेश्वर मिश्रा, व्यास ब्राह्मण समाज से सुरेश धनौरी, महाब्राह्मण समाज से भूषण शर्मा अजराना कलां और श्याम शर्मा बाहरी, पूर्वांचली ब्राह्मण समाज के तपेश्वर मिश्रा आदि मुख्य प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। आयोजक अशोक शर्मा एवं कुलदीप शर्मा गोल्डी ने कार्यक्रम में हरियाणा के 10 जिलों से आए ब्राह्मण समाज के लोगों का स्वागत-सत्कार करके घोषणा की कि दिसंबर माह में कुरुक्षेत्र में ही सर्व समाज ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।

मंच का संचालन डा.रामनिवास व राजकुमार वत्स ने किया। व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में थानेसर ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन देवी दयाल शर्मा घराड़सी,विजय शर्मा,अमित शर्मा, जीवन मौदगिल, रामकुमार शर्मा, वेद प्रकाश शास्त्री, मनोज भारद्वाज, विपिन धीमान, देवेंद्र शर्मा उमरी, विनोद शर्मा, तेजप्रताप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, श्याम पाराशर,रविंद्र शर्मा, आर.डी.शर्मा, मनु दत्त कौशिक, रामनिवास व्यास, भगवत दयाल शर्मा, सुरेंद्र बारना व महेंद्र बारना का मुख्य योगदान रहा। विशाल भंडारे एवं ब्राह्मन समाज एकजुटता के संकल्प के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?