Home Kurukshetra News भाजपा सांसद के आवास पर पुत्र के दोस्त की गोली मार कर हत्या

भाजपा सांसद के आवास पर पुत्र के दोस्त की गोली मार कर हत्या

by ND HINDUSTAN
0 comment

जिस पिस्टल से गोली चली वह सांसद के पुत्र की

गोली चलाने वाले व्यक्ति का नाम बताया है विनय श्रीवास्तव

सांसद कौशल किशोर बोले,मृतक उनके परिवार का सदस्य था,वह उनके परिवार के साथ खड़े हैं,दोषी जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा

न्यूज डेक्स उत्तर प्रदेश

लखनऊ।भाजपा सांसद के आवास पर उनके पुत्र के दोस्त की गोली मार कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना के कारणों का अधिकृत रुप से अभी किसी ने खुलासा नहीं किया है। हालांकि घटना के पीछे कई तरह की चर्चाएं उड़ रही है।बहरहाल पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान उत्तर प्रदेश मोहन लाल गंज से भाजपा के लोकसभा सांसद कौशल किशोर के आवास से एक पिस्टल बरामद की है,जोकि सांसद के पुत्र विकास किशोर की बताई गई है। पुलिस के मुताबिक जिस युवक की हत्या हुई है,उसे विनय श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने गोली मारी है।

पुलिस और फोरेंसिक टीमें इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। बहरहाल इस संदर्भ में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक युवक सांसद परिवार के काफी करीब था। भाजपा सांसद कौशल किशोर ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि वह मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं और इस मामले में दोषी जो भी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?