Home haryana साई कुरुक्षेत्र की टीम ने ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीता सिल्वर पदक

साई कुरुक्षेत्र की टीम ने ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीता सिल्वर पदक

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा की वॉलीबॉल टीम ने पंजाब संगरूर में हुए ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर पदक हासिल किया है। इस टीम ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। इस टीम के सभी खिलाड़ियों को साई कुरुक्षेत्र की तरफ से सम्मानित भी किया गया है। 


पंजाब के संगरूर में सितंबर प्रथम सप्ताह में ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में साई की तरफ से कप्तान लवी कुमार, सोनू जाखर, अमन कुमार, शेखर तुरान, योगेश, रजत, दिग्विजय सिंह, अभिषेक सांगवान, अर्जुन पुंडीर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए  वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल किया है। इस टीम का साई कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर साई प्रभारी कुलदीप ङ्क्षसह वडैच, वालीवाल प्रशिक्षक एम सत्यनारायण, वॉलीबॉल कोच राहुल सांगवान, साई से सेवानिवृत चीफ हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह, चीफ हॉकी कोच सुदेश शर्मा, हॉकी प्रशिक्षक नरेन्द्र ठाकुर ने स्वागत किया। 

वॉलीवाल प्रशिक्षक राहुल सांगवान ने कहा कि इस ऑल इंडिया वॉलीवाल प्रतियोगिता में कैप्टन लवी कुमार व सोनू जाखर को बेस्ट अटैकर का खिताब दिया गया है। इन खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साई कुरुक्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया है। इन खिलाडिय़ों को साई की कार्यकारी निदेशिका ललिता शर्मा ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी है। इन खिलाडिय़ों को साई प्रभारी कुलदीप सिंह वडैच ने सम्मानित भी किया है। इस टीम को डीआईपीआरओ डा.नरेन्द्र सिंह, हॉकी प्रशिक्षक सोहन लाल, चांद राम, सेवानिवृत डीएसओ यशवीर सिंह, समाजसेवी नरेश कुमार सैनी, विनोद गर्ग, समाजसेवी बलराज सिंह ग्रेवाल, प्रशिक्षक अरूण कुमार ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?