Home haryana जेल में बंद मामन खान से मिलने पहुंचे उदयभान, आफताब इलियास रहे साथ

जेल में बंद मामन खान से मिलने पहुंचे उदयभान, आफताब इलियास रहे साथ

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

नूंह। नूंह हिंसा मामले में न्यायिक हिरासत में जिले की सलंबा जेल में बंद फिरोजपुर विधायक मामन खान से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान मिलने पहुंचे, कांग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद सहित पुन्हाना विधायक मौहम्मद इलियास, तावडू के पूर्व विधायक शहीदा खान व पीसीसी सदस्य महताब अहमद उनके साथ रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने विधायक मामन खान का हाल जाना, और इसके बाद कांग्रेस के सभी नेता जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पहुंचे जहां एक पत्रकार वार्ता की।

कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि उनकी पार्टी पहले दिन से ही हाईकोर्ट जज द्वारा न्यायिक जांच की मांग कर रही है ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके लेकिन प्रदेश सरकार इस जांच से भाग रही है। सरकार इसलिए जांच से भाग रही है क्योंकि इस घटनाक्रम में सबसे बड़ी विफलता प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार की रही है।  चौधरी उदयभान ने कहा कि उनके विधायक मामन खान को राजनैतिक द्वेष के चलते फंसाने का प्रयास भाजपा सरकार ने किया है लेकिन न्यायालय पर उन्हें भरोसा है और जल्द सच सभी के सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वयं इस इलाके से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कहते हैं की वो हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकते तो वहीं ग्रह मंत्री अनिल विज को नूंह हिंसा की खबर ही समय पर नहीं मिलती साबित करता है कि हरियाणा सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है और कानून व्यव्स्था चरमरा गई है।

उदयभान ने कहा कि हरियाणा का मेवात अपने भाईचारे के लिए सदैव जाना गया है, यहां तक की देश के बंटवारे के दौरान भी यहां धार्मिक हिंसा नहीं हुई थी और आज भी कई धार्मिक यात्राएं यहां से गुजरती हैं और स्थानीय लोग उनका दिल खोलकर स्वागत सत्कार करते हैं। लेकिन भाजपा राज में हरियाणा के भाईचारे को खराब करने के प्रयास कई बार हुए हैं लेकिन प्रदेश के लोगों ने इसे खराब करने वालों को करारा जवाब दिया है।

वहीं नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल उप नेता आफताब अहमद का कहना है कि प्रशासन व सरकार की विफलताओं का परिणाम नूंह हिंसा थी, सरकार के पास पूर्ण जानकारी खुफिया विभाग के द्वारा दी गई कि मोनू मानेसर, बिट्ट बजरंगी व अन्यों लोगों के द्वारा एक दूसरे को चेलेंजबाजी दी जा रही थी। खुद नूंह विधायक आफताब अहमद ने भी जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया लेकिन प्रशासन व सरकार सोते रहे और इलाके को शरारती तत्त्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया। 

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि विधायक मामन खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है और वे बेकसूर हैं उन्हें गलत कार्यवाई करके निशाना बनाया गया है, सैंकड़ों स्थानीय युवाओं को भी बिना कसूर गिरफ्तार किया गया है। मानसून सत्र के दौरान डीजीपी से बात कर अपनी मांग रखी गई थी लेकिन सरकार गलत मंशा से कार्रवाई कर रही है। 

विधायक आफताब अहमद ने नूंह हिंसा के पश्चात प्रशासन द्वारा बेकसूर लोगों के मकान दुकान गिराने का मुद्दा फिर उठाते हुए दोहराया कि उन्हें आर्थिक मदद सरकार द्वारा दी जाए। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यव्स्था जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं बल्कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे तानाशाही रवैय्या चल रहा हो। सरकार हर मुद्दे पर विफल होने के बाद घिर चुकी है। विधायक मौहम्मद इलियास ने कहा कि भाजपा जजपा सरकार की नीति और नियत गलत है और नूंह हिंसा उसी का परिणाम है। पूर्व विधायक शहीदा खान ने नूंह हिंसा के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा भाजपा सरकार अपनी विफलताओं का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ना चाहती है। पीसीसी सदस्य महताब अहमद का कहा कि मामला न्यायालय में है, उसे मजबूती से लडा जा रहा है और विधायक मामन खान जल्द निर्दोष साबित होंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?