Home haryana वीरेश शांडिल्य का ऐलान: 20 अक्टूबर को करेंगे कनाडा दूतावास के बाहर खालिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, जलाएंगे कनाडा का झंडा 

वीरेश शांडिल्य का ऐलान: 20 अक्टूबर को करेंगे कनाडा दूतावास के बाहर खालिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, जलाएंगे कनाडा का झंडा 

by ND HINDUSTAN
0 comment

शांडिल्य बोले: हिंदू-सिख भाईचारे को दशकों से कर रहा मजबूत, सिख विरोधी बताने वाले ओछी हरकतों से बाज आएं

शांडिल्य बोले: खालिस्तान नाम की कोई चीज नहीं है और अगर खालिस्तान बनेगा तो हमारी लाशों पर बनेगा 

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला। कनाडा में पनप रहे खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ऐसे ही सख्ती से कदम उठाएं और आतंकियों का सफाया करें । इसी कड़ी में आगामी 20 अक्टूबर को नई दिल्ली में कनाडा के दूतावास के बाहर कनाडा एवं खालिस्तान का झंडा जलाया जाएगा उपरोक्त शब्द आज विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख एवं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने निवास पर कहे । शांडिल्य ने कहा 20 अक्टूबर को दिल्ली में खालिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन राजधानी दिल्ली से पूरे देश में खालिस्तान ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा ।

 वहीं शांडिल्य ने कहा जब वह खालिस्तान एवं जरनैल सिंह भिंडरावाला के खिलाफ बोलते है तो कुछ कट्टरपंथी उन्हे सिख विरोधी बताने लगते है पर वह दस गुरुओं को जब से उन्होंने होश संभाली है पूजते आएं है और गुरुओं की सोच पर पहरा दे रहे है । शांडिल्य ने बताया की वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने पूरे देश में सनातनियों एवं ब्राह्मणों को अपने घरों एवं मंदिरों में सनातन की रक्षा करने वाले व ब्राह्मणों की जनेऊ एवं तिलक की रक्षा करने वाले गुरु तेग बहादुर जी के चित्र लगाएं । शांडिल्य ने कहा कट्टरपंथी ऐसी ओछी हरकतों से बाज आएं । उन्होंने कहा खालिस्तानियों को ललकारता था और रहूंगा । शांडिल्य ने वहीं खालिस्तानियों को चेतावनी दी और कहा कि खालिस्तान नाम की कोई चीज नहीं है और अगर खालिस्तान बनेगा तो हमारी लाशों पर बनेगा । शांडिल्य ने कहा कि जो कट्टरपंथी पंजाब में खालिस्तान की मांग कर रहे है वह खालिस्तान की घटिया मांग को छोड़कर पाकिस्तान से करतारपुर साहिब व ननकाना साहिब वापिस भारत मे लाने की पहल करें । उन्होंने कहा गुरुद्वारा में जब अरदास होती है तो गुरुद्वारों के कब्जे छुड़वाने की अरदास की जाती है पर इस विषय पर काम करने वाला कोई नहीं है । शांडिल्य ने कहा गुरुद्वारों को कब्जे से छुड़वाने की अरदास अगर किसी ने पूरी करवाई तो वह गुरुओं के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर खुलवाकर करवाई । 

शांडिल्य ने खालिस्तानियों से कहा अगर उनमे दम है तो एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के सदस्यों के साथ पाकिस्तान के अंदर घुसकर गुरुद्वारों का कब्जा पाकिस्तान से वापिस लेने के लिए आगे आये l उन्होंने कहा सबसे पहले गुरुद्वारो के अस्तित्त्व को बचाना होगा तभी भारत की एकता और अखंडता व धार्मिक सौहार्द बरकरार रहेगा । विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख एवं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा वह 27 वर्ष से आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रहे है और उन्होंने पाकिस्तान एवं खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ, बब्बर खालसा के आतंकियों को जमीनी स्तर से कानूनी स्तर पर मुहतोड़ जवाब दिया है और आगे भी वह खालिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब देते रहेंगे । 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?