न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित नेताजी सुभाष पार्क में मंगलवार रात्रि झांसा रोड चौंक वाली जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी की रामलीला में भरत मिलाप प्रसंग के दृश्य दिखाए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत बजाज एडवोकेट,शासकीय अधिकारी अनुज गुप्ता,दवा विक्रेता विपिन कौशल,रामलीला के पुराने सहयोगी अमरीक सिंह और योगेश वधवा आदि अतिथियों ने मां शारदा की आरती में हिस्सा लिया। रामलीला के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। महासचिव नरेश चौधरी व सचिव अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि सरपरस्त दर्शनलाल सैनी के निर्देशन में मंच पर कलाकारों में सुमित गर्ग ने राम, शिव भटनागर ने लक्ष्मण, अमृत ने कैकेई, प्रिंस ने सीता,मुकेश सिसौदिया ने शत्रुघ्न,महिपाल धीमान ने भरत,राकेश ने कौशल्या,अभिषेक ने सुमन्त्र,अजीत सैनी ने केवट, पीतांबर शर्मा ने वशिष्ठ और अमृत ने कैकेई का अभिनय किया। बड़ी संख्या में आए दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। इस मौके पर सरपरस्त भूषण गुप्ता, करनैल सिंह, बालकृष्ण, प्रधान सतीश शर्मा,महाप्रबंधक विजय गाबा,प्रबंधक संजीव पांडे, सचिव यशपाल सैनी, पदम धीमान,अजय ठाकुर,निर्देशक संजीव कौशिक,सतीश गाबा,अमित शर्मा, और गुरमीत सिंह खालसा आदि शामिल रहे।