Home Kurukshetra News खेलमंत्री संदीप सिंह ने खुला दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

खेलमंत्री संदीप सिंह ने खुला दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पिहोवा, 31 जुलाई। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि फोर मरला कालोनी के लोग सालों से पानी की समस्या से जूझ रहे है। इन लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए पानी की निकासी हेतू मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इस मास्टर प्लान को तैयार करने के लिए शीघ्र ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और योजना तैयार करके आगामी कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जाएगा। खेलमंत्री संदीप सिंह शुक्रवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे थे। इससे पहले खेलमंत्री संदीप सिंह ने हल्का के लोगों की जन स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, समाज कल्याण विभाग, एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका, बीडीपीओ कार्यालय सहित अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इतना ही नहीं खेलमंत्री संदीप सिंह एकाएक फोर मरला कालोनी में लोगों की पानी की निकासी की समस्या को जानने और उसका समाधान करने के लिए लोगों के बीच पहुंच गए। जैसे ही खेलमंत्री लोगों के बीच पहुंचे तो खेलमंत्री को फोर मरला कालोनी की सालों पुरानी बरसाती पानी निकासी की समस्या को भी विस्तार से अवगत करवाया गया। खेलमंत्री ने कहा कि फोर मरला कालोनी की सालों पुरानी पानी निकासी की समस्या को दूर किया जाएगा और इस समस्या का ऐसा इलाज करवाया जाएगा ताकि लोग इस समस्या से हमेशा-हमेशा के लिए निजात पा सके। इसके लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इस प्लान के तहत पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा करके पानी निकासी का प्लान तैयार किया जाएगा। इस प्लान के अनुसार लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर निर्धारित समयावधि में लोगों की समस्याओं को सुने और उनका समाधान करना सुनिश्चित करे। इस सरकार के कार्यकाल में लोगों की समस्याओं को तवज्जों देकर दूर किया जा रहा है। इस मामले में किसी भी अधिकारी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। सभी अधिकारी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करे और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना सुनिश्चित करे। इस मौके पर लेफ्टिनेंट विक्रमजीत सिंह भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?