Home Kurukshetra NewsDelhi अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने दिल्ली में डा. जय भगवान सिंगला को बुजुर्गों की सेवा एवं समाज सेवा के लिए किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने दिल्ली में डा. जय भगवान सिंगला को बुजुर्गों की सेवा एवं समाज सेवा के लिए किया सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

संयुक्त राष्ट्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला दिल्ली में हुए सम्मानित

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा संस्था एवं कुरुक्षेत्र स्थित प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला को दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सम्मानित किया गया। डा. सिंगला को यह सम्मान प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी, उच्च कोटि के साहित्यकार, कवि, बुजुर्गों की सेवा और पर्यावरणविद् के नाते दिया गया। कार्यक्रम में इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर तंजानिया की एंबेसडर अनीशा केपुफी एमबेगा उपस्थित थीं और रूस से एलिज़ावेटा निक्की टीना, एन.डी.एम.सी. के निदेशक चेलिया सेलामुथु और हरियाणा से डा. जय भगवान सिंगला अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस मौके पर सभी अतिथियों का आयोजकों आर. जे. आरती मल्होत्रा और डा. तिलक तंवर ने विधिवत गुलदस्ता देकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। डा. सिंगला ने कुरुक्षेत्र पहुंचने पर बताया कि पूरे भारतवर्ष से इस कार्यक्रम के 35 ऐसी विभूतियों को चुना गया था, जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में अपने जीवन में अति विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। हरियाणा से डा. जय भगवान सिंगला को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तंजानिया की एंबेसडर ने कहा कि मुझे ऐसे महानुभावों के साथ बैठकर अति प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है जिन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अति सराहनीय कार्य किए हैं और अभावग्रस्त मानव को समानता का दर्जा दिलाने के लिए दिन-रात निस्वार्थ भाव से कार्य किया है। रूस से विशेष अतिथि के रूप में आई एलिजावेटा निक्की टीना ने कहा कि आज अपार प्रसन्नता है कि मुझे ऐसे कार्यक्रम में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ‌है।

डा. सिंगला ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान कृष्ण ने अपने मुखारविंद से मोह ग्रस्त अर्जुन को उसके कर्तव्य को स्मरण करते हुए मोह को त्याग कर अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया था। उसी से प्रेरणा लेकर मैं भी समाज सेवा के क्षेत्र में इसे अपना कर्तव्य मानते हुए अनाथ, असहाय, दिव्यांगों, वृद्धों और रोगियों की सेवा में लगा हूं। हमारी संस्था प्रेरणा मानव सेवा को सर्वोत्तम सेवा मानकर इसे प्रभु कारज के रूप में कर रही है। आयोजकों डा. तिलक तंवर और आर.जे. आरती मल्होत्रा ने कहा कि इतनी महान आत्माओं को एक स्थान पर एकत्रित देखकर हमारा दिल अति प्रसन्न है और हमारी संस्था गोल्डन स्पैरो और सकॉल्ड आप लोगों का दिल से आभार व्यक्त करती है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?