Home haryana इंदिरा जी की राष्ट्र के प्रति राजनीतिक दृढता को देशवासी रखेंगे हमेशा याद : अशोक अरोड़ा

इंदिरा जी की राष्ट्र के प्रति राजनीतिक दृढता को देशवासी रखेंगे हमेशा याद : अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

देश की एकता व अखंडता के लिए स्व. इंदिरा गांधी ने दिया था बलिदान : दीपक बावरिया

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को दी थी दुर्गा की उपाधि : मेवा सिंह

स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांगे्रसियों ने उन्हें याद कर किए श्रद्धासुमन अर्पित


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को जिला कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी दीपक बावरिया, लोकसभा प्रभारी मथुरा दत्त जोशी, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा विधायक मेवा सिंह, पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा सहित अनेक कांग्रेसियों ने शिरकत की और दोनों नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे एक आयरन लेडी थी। जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र के प्रति उनकी राजनीतिक दृढता को सभी भारतवासी हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्हें लौहपुरुष के नाम से भी जाना जाता है। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन को याद कर हर भारतवासी के रौगंटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने 1947 से पहले देश की अलग अलग रियासतों को जोडऩे का काम किया। उनकी सोच को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल को देश का सच्चा महान सपूत बताया। 

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश के किए गए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इंदिरा गांधी प्रभावशाली व्यक्तित्व की धनी थी। वे देश की पहली सशक्त महिला प्रधानमंत्री थी। देश की एकता व अखंडता के लिए उनके बलिदान को आज प्रत्येक भारतवासी उन्हें सैल्यूट करता है। राष्ट्र के प्रति उनकी राजनीति दृढता को भारत वासी हमेशा याद रखेंगे। लाडवा विधायक मेवा सिंह ने स्व. इंदिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि उनके अंदर गजब की राजनीति दूरदर्शिता थी। उन्होंने पाकिस्तान से बंगला देश को अलग किया था। जो उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता को दर्शाता है। देश के स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा जी को दुर्गा की उपाधि दी थी। उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी याद किया और देश के प्रति उनके योगदान के लिए उन्हें नमन किया। पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह च_ा ने भी स्व. इंदिरा गांधी व  सरदार बल्लभ भाई पटेल को अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए।  इस मौके पर मनदीप च_ा, कांग्रेस ओबीसी सैल के जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, राजकुमार पिंडारसी, सुरेश रोड़, सुभाष पाली, मोहन लाल भांवरा, सुनीता नेहरा, मेहर सिंह रामगढ, रणसिंह देशवाल, डॉ. जीत सिंह शेर, सुनीता बतान, गौपाल कौशिक, बलदेव सिंह कल्याण एडवोकेट, दीनानाथ अरोड़ा, कुलदीप सिंह खेड़ी रामनगर, जयपाल पांचाल, चंद्रभान बाल्मीकि, हन्नी अरोड़ा, जरनैल सिंह डूडा, भगवंत सिंह, भीम मलिक उमरी, ओमप्रकाश हथीरा, अनिल भुक्कल, डॉ. कपूर सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


किसान संगठनों ने भी की दीपक बाबरिया से बातचीत 
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कुरुक्षेत्र में रोड धर्मशाला व कश्यप धर्मशाला में विभिन्न समाजों के लोगों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बातचीत की। इस दौरान कई समाजों के गणमान्यजनों ने भरोसा दिलाया कि वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का खुलकर साथ देंगें। वहीं  इस दौरान कई किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने भी प्रभारी से बातचीत की। कई घंटों की इस बातचीत में सभी लोगों के साथ प्रभारी की वार्ता सफल रही। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा भी मौजूद रहे।  

इस दौरान प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। पूरे प्रदेश के लोगों का कांग्रेस को भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोकसभा की सभी सीटों पर कांग्रेस अच्छे मतों से जीत हासिल करेगी। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटती है। भारतीय जनता पार्टी का यही सबसे बड़ा एजेंडा रहता है कि जिस प्रकार से लोग धर्म व जाति के नाम पर बंटे। हरियाणा में भी इसी प्रकार का माहौल बनाने का काम किया गया। लेकिन अब हरियाणा  प्रदेश की जनता भाजपा के इस षडयंत्र को समझ चुकी है और इनकी बातों में आने वाली नही है। उन्होने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में बेराजगारी सबसे ज्यादा है। रोजगार के लिए लोग विदेशों की ओर भाग रहे हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोडक़र रख दी है। हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल पड़ी है। रोड़ धर्मशाला व कश्यप धर्मशाला में प्रभारी दीपक बाबरिया ने समाज के लोगों से कांग्रेस के लिए सहयोग मांगा। उन्होने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आने पर सर्व समाज के लोगों का पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?