न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । घरों से निकाले, अपनों द्वारा नकारे व अपनों से दूर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी लाने के लिए धर्मनगरी के प्रेरणा वृद्धाश्रम में प्रेरणा संस्था के सदस्यों ने 5 दिवसीय दीपावली कार्यक्रम आयोजित किया था। इस मौके पर वृद्धों को व्यंजन, मोमबत्तियां तथा अन्य उपहार वितरित किये गए।प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने बताया कि प्रेरणा संस्था के संस्थापक डा. जयभगवान सिंगला के परिवार व प्रेरणा के सदस्यों को साथ लेकर हर वर्ष वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाते हैं। उन्होंने बताया कि डा. जयभगवान सिंगला की प्रेरणा से ही संस्था के सदस्यों तथा पदाधिकारियों द्वारा परिवारों से दूर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर ख़ुशी लाने और मानसिक शांति प्रदान करने के लिए दीपावली के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रेरणा के सदस्यों एवं नन्हे बच्चों ने मनमोहक नृत्य, गीत, कविता पाठ तथा हास्य नाटिका प्रस्तुत की गई। संस्था की अध्यक्षा ने बताया कि इस अवसर पर बुजुर्गों ने भी दीपावली उत्सव का आनंद लिया। रेणु खुंगर ने कहा कि वृद्धाश्रम में सब कुछ खोने के बाद भी बुजुर्ग खुशियां बटोरते दिखे। इस अवसर पर सुरभि